फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The residents who ran after the earthquake found darkness on the stairs

Noida News: भूकंप आने पर दौड़े निवासियों को सीढि़यों पर मिला अंधेरा

Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The residents who ran after the earthquake found darkness on the stairs
भूकंप आने पर निवासियों को सीढि़यों पर मिला अंधेरा
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्री सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर पर लगाया लापरवाही का आरोप
बिल्डर का कहना है कि सीढि़यों की लाइट ठीक है, तकनीकी कारण की वजह से नहीं जली होगी


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसाइटी के निवासियों ने टावर की सीढि़यों पर अंधेरा होने का आरोप लगाया है। निवासियों का आरोप है कि मंगलवार रात भूकंप आने पर निवासी फ्लैटों से निकलकर सीढि़यों से नीचे की तरफ भागे, लेकिन वहां पर काफी अंधेरा रहा। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग गिरने से भी बचे। लोगों ने बिल्डर से इसकी शिकायत की है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात भूकंप के झटकों ने सभी को डरा दिया था। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में लोग घरों से बाहर निकल आए। कई घंटे तक सोसाइटी के ओपन एरिया और सड़कों पर इंतजार किया। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मंत्री सोसाइटी के निवासी भी टावर से नीचे उतरे। निवासियों का आरोप है कि सीढि़यों पर अंधेरा था। इस वजह से कई लोगों का पैर भी फिसल गया। आपात अलार्म भी बज रहा था। मोबाइल का टार्च जलाकर लोग नीचे उतारे। बुधवार को सोसाइटी के निवासियों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर नाराजगी जाहिर की और बिल्डर पर सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया। वहीं, बिल्डर का कहना है कि सीढि़यों की लाइट ठीक है, तकनीकी कारण की वजह से जली नहीं होगी। जांच कराकर उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed