फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Red Fort showcases Delhi's cultural diversity.

Noida News: लालकिले पर दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता का दिखा संगम

Sat, 01 Nov 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The Red Fort showcases Delhi's cultural diversity.
-दिल्ली के स्थापना दिवस पर मेरी दिल्ली मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


-शाहजहांनाबाद से स्मार्ट सिटी तक की दास्तां देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के स्थापना दिवस पर शनिवार को लालकिला परिसर में मेरी दिल्ली मेरा देश नाम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिल्ली की संस्कृति, खानपान की विविधिता और गौरव का संगम देखने को मिला। नाटय प्रस्तुति के माध्यम से शाहजहांनाबाद से स्मार्ट सिटी तक की दास्तां को दिखाया गया। इसमें दर्शकों को दिल्ली के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक विकास से रूबरू कराया गया।

दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सूद और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य दिल्ली की आत्मा एकता में विविधता को नई ऊर्जा और गौरव के साथ पुनर्जीवित करना है। मेरी दिल्ली, मेरा देश दिल्ली को केवल एक महानगर नहीं बल्कि एक विचार के रूप में प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन


ऐसा विचार जो भारत की विविधता, सहअस्तित्व, नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह पहल दिल्ली के छात्रों, कलाकारों, स्वयंसेवकों और नागरिकों को यह संदेश देती है कि दिल्ली केवल दिल्लीवासियों की नहीं बल्कि पूरे भारत की राजधानी है। इस कार्यक्रम में दिल्ली फूड फेस्टिवल एवं हेरिटेज वॉक में राजधानी की समृद्ध पाक-परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करने हेतु फूड फेस्टिवल एवं हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया । इसका उद्देश्य नागरिकों को दिल्ली के विविध खानपान से जोड़ना और स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इस बहु-व्यंजन फूड कोर्ट में शिक्षा निदेशालय के छात्रों द्वारा तैयार व्यंजन और दिल्ली के प्रसिद्ध खान-पान स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इस नई पहल से छात्रों में उद्यमिता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया। आज दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के विविध क्षेत्रों में दिल्ली की प्रगति और समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों को इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।


वहीं शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 25 सालों में किसी भी सरकार ने दिल्ली की स्थापना दिवस पर इस प्रकार का भव्य कार्यक्रम नहीं किया था। यह हमारी सरकार की सोच और दिल्ली के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हमने इस परिपाटी को तोड़कर पहली बार दिल्ली के लाल किले के ऐतिहासिक परिसर में दिल्ली की विविधता, एकता, संस्कृति, खान पान, लोकपरम्परा, इतिहास आदि को दर्शाने वाला एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed