फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The railway station resonated with the songs of Chhathi Maiya

Noida News: छठी मइया के गीतों से गूंजे रेलवे स्टेशन

Fri, 24 Oct 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
The railway station resonated with the songs of Chhathi Maiya
ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान लोग झूमते और गुनगुनाते नजर आ रहे हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन नई दिल्ली और आनंद विहार इन दिनों छठ महापर्व की रौनक में डूबे हुए हैं। ट्रेनों की आवाजाही के बीच अब स्टेशन पर छठी मइया के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। रेलवे की इस पहल ने न सिर्फ यात्रियों का मन मोह लिया है बल्कि घर लौटने वाले लोगों के लिए यह पल भावनाओं से भरा अनुभव बन गया है। लोग ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान गीतों पर झूमते और गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।
स्टेशन परिसर को पारंपरिक सजावट से सजाया गया है ताकि यात्रियों को अपने घर जैसा माहौल मिल सके। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे के अनुसार, पर्व के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को घर पहुंचने में दिक्कत न हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन



-------------------हर साल छठ पर घर जाना सबसे बड़ी खुशी होती है। इस बार स्टेशन पर छठी मइया के गीत सुनकर लगा जैसे गांव का माहौल यहीं आ गया हो।— काव्या, यात्री, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

रेलवे ने छठ पर बेहतरीन इंतजाम किए हैं। भीड़ ज्यादा है लेकिन माहौल बहुत भक्ति से भरा है। छठ के गीत सुनकर थकान भी दूर हो जाती है। — कृष्णा तिवारी, यात्री, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed