फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The race for admission in classes 6th to 9th in government schools will start from April 1.

Noida News: सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होगी छठी से नौवीं कक्षा में दाखिले की रेस

Tue, 12 Mar 2024 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
The race for admission in classes 6th to 9th in government schools will start from April 1.
-शिक्षा निदेशालय ने जारी किया स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर
विज्ञापन


-11 मई से 30 जून तक होंगे छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए वार्षिक स्कूल एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। एकेडमिक कैलेंडर में निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया की तिथियाों, व स्कूलों में होने वाले अन्य कार्यक्रम व ग्रीष्मकालीन, शरद, व शीतकालीन अवकाश के संबंध में जानकारी दी है। इसके अनुसार सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छठी से नौवीं कक्षा तक के प्लान व नॉन प्लान दाखिले एक अप्रैल से शुरू होंगे। जबकि ग्यारहवीं में दाखिले की तिथि दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद जारी की जाएगी।
राजधानी के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में होने वाली विभिन्न गतिविधियां इसी कैलेंडर में दी गई समयावधि के अनुसार होगी। कैलेंडर के मुताबिक छठी से नौवीं तक के दाखिले एक अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक चलेंगे। दाखिले की प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। पहले चरण के तहत ऑनलाइन आवेदन एक अप्रैल से आठ अप्रैल तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार को स्कूल का आवंटन 22 अप्रैल को किया जाएगा। जबकि दस्तावेजों को जमा व उनका सत्यापन 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन एक मई से 20 मई तक किया जा सकेगा। स्कूल का आवंटन 10 जून को होगा। दस्तावेजों को जमा व उनका सत्यापन 11 जून से 25 जून तक होगा। इसके बाद दाखिले का तीसरा चरण शुरू होगा। इस चरण में ऑनलाइन आवेदन एक जुलाई से 20 जुलाई तक किया जा सकेगा। स्कूल का आवंटन एक अगस्त को होगा और दस्तावेजों को जमा व उनका सत्यापन दो अगस्त से नौ अगस्त तक होगा। उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले की शुरुआत एक मार्च से हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। ऑनलाइन ड्रॉ ऑफ लॉट्स 21 मार्च को होंगे और इसी दिन पहली सूची जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर 23 मार्च से एक अप्रैल तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

10वीं व 12वीं के नॉन प्लान दाखिले 18 अप्रैल से शुरू होंगे

दसवीं व बारहवीं के नॉन प्लान दाखिले के लिए फॉर्म 18 अप्रैल से मिलेंगे। आवेदन फॉर्म को 29 अप्रैल तक जमा कराया जा सकता है। इन कक्षाओं के दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट होगा जो कि नौ मई को आयोजित किया जाएगा। रिजल्ट 14 मई को जारी किया जाएगा।

-----------------
01 से 15 जनवरी तक होंगे शीतकालीन अवकाश

कैलेंडर में साफ किया गया है कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 11 मई से शुरु होंगे व 30 जून तक चलेंगे। वहीं दशहरा अवकाश (शरद अवकाश) महज तीन दिन नौ सितंबर से 11 सितंबर तक होंगे। शीतकालीन अवकाश एक जनवरी 2025 से 15 जनवरी जनवरी 2025 तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed