फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The project to clean Yamuna will gain momentum from today.

Noida News: यमुना को निर्मल बनाने की परियोजना को आज से मिलेगी रफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
The project to clean Yamuna will gain momentum from today.
गृहमंत्री अमित शाह नदी की सफाई से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
विज्ञापन

-----------
1816 करोड़ की परियोजनाएं होंगी लॉन्च

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में अब यमुना को निर्मल बनाने की परियोजना को रफ्तार मिलेगी। गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को यमुना की सफाई से जुड़ी 1816 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। उम्मीद है कि इससे देश की पौराणिक नदी को पुराना गौरव वापस मिल सकेगा।

गृहमंत्री दिल्ली को आधुनिक सीवरेज नेटवर्क के रूप में ऐतिहासिक सौगात देंगे। इसमें साफ पानी की सप्लाई से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही, यमुना को निर्मल बनाने के लिए कई विशेष प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को बताया कि यमुना को निर्मल बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसमें केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इन विशेष परियोजनाओं में दशकों पुरानी जल और सीवरेज समस्याएं दूर होंगी। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन का निर्माण होगा और पुरानी लाइनें दुरुस्त होंगी। साफ पेयजल दूरदराज के इलाकों में पहुंचाने के लिए बूस्टर पंपिंग स्टेशन शुरू होंगे। इन परियोजनाओं से यमुना सफाई अभियान तेज होगा। गंदे पानी को सीधे नदी में जाने से रोकने के लिए राजधानी के बड़े 22 नालों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे हैं।
विज्ञापन




एशिया के सबसे बड़े एसटीपी का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने बताया कि गृहमंत्री ओखला में एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन करेंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से बना आधुनिक प्लांट दिल्ली की दक्षिण, मध्य व पुरानी दिल्ली करीब 40 लाख आबादी से निकले सीवेज को शोधित करेगा। इससे यमुना में सीधे जाने वाले प्रदूषण में भारी कमी आएगी। ये करीब 124 मिलियन गैलन प्रतिदिन की क्षमता वाला एसटीपी ओखला में पुराने चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की जगह लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुना संस्कृति और सभ्यता की जीवनधारा : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जीवनधारा है। इसके निर्मल होने से आस्था और पर्यावरण दोनों बचेगा। दिल्ली सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल यमुना की सफाई के वादे को धरातल पर उतारने जा रही है। चरणबद्ध योजनाओं से नदी का प्रदूषण और जल की गुणवत्ता दोनों सुधरेगी। प्रधानमंत्री के विजन निर्मल नदियां, समृद्ध भारत को दिल्ली सरकार पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed