फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The pressure decreases and sometimes the water supply stops completely.

Noida News: प्रेशर कम तो कभी पूरी तरह बंद हो जाती है पानी की आपूर्ति

Thu, 30 May 2024 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
The pressure decreases and sometimes the water supply stops completely.
फोटो:-----------------
विज्ञापन

प्रेशर कम तो कभी पूरी तरह बंद हो जाती है पानी की आपूर्ति

-ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन की 5 एवेन्यू सोसाइटी में पानी की किल्लत
-प्राधिकरण ने 5 टैंकर भेजने के बाद किया इन्कार, एओए ने मंगवाया पानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 5 एवेन्यू सोसाइटी में पानी की किल्लत से निवासी परेशान है। आरोप है कि प्राधिकरण पर्याप्त मात्रा में पानी देने में असफल साबित हो रहा है। दो दिन से आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बाजार से टैंकर खरीदकर पानी की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने 5 टैंकर देने के बाद इन्कार कर दिया। साथ ही दस दिन आपूर्ति बाधित होने की बात कही है, जिससे निवासियों में रोष है और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।


निवासियों ने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन पिछले दो दिन से आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। कई घंटे तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। अगर आपूर्ति शुरू होती है तो पानी का प्रेशर काफी कम रहता है। जिससे टैंक नहीं भर पाता है। दो दिन से पानी के टैंकर मंगवाकर टैंक भरवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम तक एओए को छह टैंकर मंगवाने पड़े। जबकि प्राधिकरण ने केवल 5 टैंकर भेजे और उससे ज्यादा टैंकर भेजने से इन्कार कर दिया। पानी नहीं होने से सोसाइटी में रहने वाले 4000 परिवार परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि टैंकर से पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। एओए ने पानी का उपयोग संभल कर करने को कहा है। वहीं, एओए के अध्यक्ष प्रीत भार्गव का कहना है कि प्राधिकरण पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। साथ ही टैंकर भी देने से इन्कार कर दिया। प्राधिकरण कार्यालय पर जाकर अफसरों से मुलाकात की तो उन्होंने दस दिन और किल्लत रहने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed