{"_id":"69c540ef3375fa1c520b9112","slug":"the-players-of-the-district-are-excited-due-to-the-increase-in-prize-money-noida-news-c-23-1-lko1064-90919-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरस्कार राशि बढ़ने से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरस्कार राशि बढ़ने से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार की राशि 3.11 लाख से बढ़ाकर की 10 लाख रुपये
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी वर्ष से लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 10-10 लाख रुपये किए जाने के फैसले का जिले के खिलाड़ियों ने स्वागत किया है। खिलाड़ियों का कहना है कि इससे नौजवान खेल प्रेमियों को उत्साह मिलेगा। उन्हें न केवल आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे। दरअसल, अब तक इस पुरस्कार के लिए 3.11 लाख रुपये राशि मिलती थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। बीते 24 मार्च को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सरकार ने पुरस्कार की राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। इसी दौरान गौतमबुद्ध नगर के पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, पहलवान जोंटी भाटी को लक्ष्मण और शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
-- -- -- -- -
धनराशि बढ़ने से खिलाड़ियों को आर्थिक संबल मिलेगा। इससे जिले के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा मिलेगी।
- डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी
-- -- -- -
सरकार का फैसला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देगा। इससे हम ट्रेनिंग और डाइट पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे।
- आर्यन, एथलीट
इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए और मेहनत करेंगे।
- काजल, एथलीट
पहले आर्थिक दिक्कतों की वजह से कई खिलाड़ी पीछे रह जाते थे। यह फैसला उनके लिए मददगार साबित होगा।
- कृष भाटी, बॉक्सर
यह कदम महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे लड़कियां खेलों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
- अनुरीत, महिला बॉक्सर