{"_id":"6050f0a78ebc3e76a253dfcb","slug":"the-pit-fell-on-the-road-in-one-year-of-construction-mewat-news-noi5717173130","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के एक साल में ही उखड़ गई सड़क, ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के एक साल में ही उखड़ गई सड़क, ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन
उजीना से जाजूका को जानी वाला सड़क
- फोटो : Mewat
नूंह। गांव उजीना से जाजूका तक जाने वाली सड़क निर्माण को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। स्थिति यह है कि इस मार्ग लोगों को गुजरने में भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
सरपंच राजेंद्र, सलीम खान, महेंद्रपाल सिंह आदि ने बताया कि करीब छह किलोमीटर लंबी इस सड़क से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब चार साल बाद इसका निर्माण कराया गया। लेकिन इसमें ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने से मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। वहीं रोड़ियां भी निगलने लगी हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों से भी कई बार सुधार करने की मांग की गई है, लेकिन वहां से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अब उपायुक्त से भी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव पंडित ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की जाएगी।
वर्जन-
सड़क की हालत के बारे में अभी पता चला है। इसकी जानकारी ली जाएगी। कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाए, जिससे कि लोगों की परेशानी दूर हो। - शमशेर सिंह, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी