{"_id":"68bae7012179cad1cb037a1b","slug":"the-pilot-used-to-make-videos-of-women-by-putting-a-spy-camera-in-his-toe-noida-news-c-340-1-del1011-103771-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैर के अंगूठे में स्पाई कैमरा लगाकर \nमहिलाओं की वीडियो बनाता था पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैर के अंगूठे में स्पाई कैमरा लगाकर महिलाओं की वीडियो बनाता था पायलट
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा, यूपी के लिए उपयोगी।
- किशनगढ़ पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी को किया गिरफ्तार
-मोबाइल से 30 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिलीं, निजी एयरलाइंस में है कार्यरत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने महिलाओं की गुप्त रूप से अश्लील वीडियो बनाने वाले एक निजी एयरलाइन के पायलट सिविल लाइंस, आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी मोहित प्रियदर्शी (31) को गिरफ्तार किया गया है। उसे शनिवार को किशनगढ़ गांव स्थित बाजार में एक युवती की अश्लील वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी पैर के अंगूठे में लाइटर की साइज का छिपा हुआ कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल से 30 से ज्यादा वीडियो बरामद की गई हैं।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि किशनगढ़ गांव निवासी पीडि़त युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 30 अगस्त की रात लगभग 10.20 बजे किशनगढ़ गांव के शनि बाजार में थी। तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति एक छिपे हुए कैमरे से लैस लाइटर के आकार के कैमरे का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना रहा है। किशनगढ़ थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव व एसआई दिव्या यादव ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 (झांकना/निगरानी करना) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद एसआई दिव्या यादव की टीम ने आरोपी मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से लाइटर की आकार का स्पाई कैमरा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
कम कपड़े पहनने वाली महिलाएं होती थी शिकार
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कम कपड़े पहनने वाली महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाता था। वह लाइटर के आकार के कैमरे को अंगूठे में लगा लेता था। फिर वह बाजारों में जाता था। वह अंगूठे से ही कैमरों को चालू कर पैर को घुमा कर वीडियो बनाता था।
विज्ञापन