फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The person who stole jewelry worth lakhs

Noida News: लाखों के गहने चुराने वाला गिरफ्तार, साथी फरार

Sat, 06 Sep 2025 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
The person who stole jewelry worth lakhs
नई दिल्ली। नबी करीम थाना पुलिस ने एक कारखाना मालिक के घर से लाखों के गहने चोरी करने वाले एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 लाख के गहने बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पहाड़गंज निवासी राजीव उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। पुलिस बदमाश के साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 15 अगस्त को प्रेम नगर निवासी मोहम्मद वासी ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लहंगे का कारखाना चलाते हैं। जब वह काम से घर लौटे तो कमरे की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें से करीब 11 लाख के गहने और 77 हजार रुपये गायब थे। नबी करीम के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने प्रेम नगर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पांच सितंबर को एक सूचना पर पुलिस ने राजीव को मदर डेयरी पहाड़गंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 8 लाख के गहने मिले। उसने बताया कि वह बेघर और नशे का आदी है। उसने अपने साथी अजय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बाकी गहने उसके साथी के पास हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed