फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The person who attacked the woman with a knife got shot in the encounter

Noida News: महिला पर चाकू से वार करने वाले को मुठभेड़ में लगी गोली

Wed, 11 Oct 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The person who attacked the woman with a knife got shot in the encounter
महिला पर चाकू से वार करने वाले को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन



पांच साल से सहमति संबंध में रह रहा था आरोपी युवक

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सहमति संबंध में रहने वाली महिला पर चाकुओं से वार कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने अमर (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब चाकू बरामद कर आरोपी को लेकर आ रही थी, तभी उसने पुलिसकर्मी से पिस्टल लेकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमर को गोली लग गई। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर निवासी महिला कई साल पहले पति को छोड़कर नोएडा आ गई थी। वह सेक्टर-93 में रहकर घरों में काम करती है। उसके साथ 19 साल की बेटी और 15 साल का बेटा भी रहता है। लगभग पांच साल से 42 वर्षीय महिला पड़ोसी अमर के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। कुछ समय पहले अनबन होने पर दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन


महिला और अमर के बीच सोमवार शाम किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद अमर ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए अमर को सेक्टर-93 ले गई। लौटते समय आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वह टैक्सी चलाता है। दोनों के बीच आयु का अंतर होने से अमर अब महिला से दूरी बनाने लगा था। अमर की जिंदगी में किसी और युवती के आने की बात कही जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी ने महिला के सिर सहित शरीर के कई हिस्से पर वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed