{"_id":"6925f8adf27a60ad12052794","slug":"the-perfume-citys-incense-sticks-and-dhoop-sticks-are-also-spreading-fragrance-in-homes-na-news-c-214-1-knj1008-140705-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इत्रनगरी की अगरबत्ती और धूपबत्ती भी घरों में फैला रही खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इत्रनगरी की अगरबत्ती और धूपबत्ती भी घरों में फैला रही खुशबू
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगर में इत्र के साथ ही अगरबत्ती और धूपबत्ती भी बनाई जा रही है। कारखानों में पहले श्रमिक हाथों से धूपबत्ती तैयार करते थे पर अब तकनीक के साथ मशीनों से तैयार की जा रही है। कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद अगरबत्ती खुशबू फैलाने के लिए तैयार होती है। मुख्यालय पर 50 से अधिक अगरबत्ती व धूपबत्ती के बनाने के छोटे-बड़े कारखाने हैं। इनमें कच्चे माल से अगरबत्ती, धूपबत्ती का निर्माण व खुशबू मिलाकर पैकिंग की जाती है।
इत्र की तरह अगरबत्ती का व्यवसाय भी सुगंध नगरी में काफी पुराना है। इसकी खपत स्थानीय स्तर पर की जाती है। साथ ही कई जिलों और राज्यां में भी मांग रहती है। हालांकि, प्रतिस्पर्धा के चलते इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ दिक्कतें जरूर आ रही हैं। मार्केट में सुगंध नगरी की अगरबत्ती व धूपबत्ती की अच्छी मांग है। एक कारीगर प्रतिदिन 400-500 रुपये तक का काम कर लेता है। अगरबत्ती बनाने के लिए मशीन के माध्यम से लकड़ी पर पेस्ट लगाया जाता है। इसे ब्लोअर से सुखाकर बेंच दिया जाता है। इन्हें खरीदने वाले व्यापारी मनचाही खुशबू मिलाते हैं, इसके बाद पैकिंग कर बिक्री के लिए तैयार की जाती है।
मशीनीकरण से बढ़ी क्षमता व उत्पाद की सुंदरता
हाथ से बनाई जाने वाली अगरबत्ती व धूपबत्ती के साइज व डिजायन में अंतर होता था। आकार व आकृति भी अलग-अलग हो जाती थी जिससे सुंदरता में कमी आ जाती थी। मशीन से बनी अगरबत्ती व धूपबत्ती बिल्कुल एक जैसी बनती है, जिससे उसकी सुंदरता बढ़ जाती है। साथ ही मशीन द्वारा काम तेजी से होने के कारण उत्पादन क्षमता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कारखाना संचालक बोले
फोटो :12: अरविंद बाजपेई। संवाद
धूपबत्ती कारखाना संचालक अरविंद वाजपेयी ने बताया कि धूपबत्ती की कोन बनाने के लिए कारीगर को प्रति किलोग्राम पांच से सात रुपये दिए जाते हैं। कारीगर एक दिन में 70-80 किलोग्राम तक धूपबत्ती बना लेता है। इस प्रकार 400 से 500 रुपये तक आसानी से कमा लेता है। इसके अलावा हवन सामग्री भी तैयार की जाती है। इसकी अन्य जिलों में भी मांग रहती है।
-- -- -- -- -- --
फोटो :13: सुरेंद्र कुमार राठौर। संवाद
अगरबत्ती कारखाना संचालक सुरेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि नागरमोथा, हिना मसाला, फूलों आदि का इसेंसियल ऑयल निकलने के बाद जो मटेरियल बचता है, उसका पेस्ट तैयार कर अगरबत्ती, धूपबत्ती व हवन सामग्री तैयार की जाती है।