{"_id":"69d5210938c2c4544c01846c","slug":"the-old-rwa-has-locked-up-the-community-center-noida-news-c-1-noi1095-4137643-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरानी आरडब्ल्यूए ने सामुदायिक केंद्र पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरानी आरडब्ल्यूए ने सामुदायिक केंद्र पर जड़ा ताला
विज्ञापन
फोटो
-- --
नोएडा। सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए चुनाव का विवाद एक महीने बाद भी नहीं थमा है। नई आरडब्ल्यू टीम का दावा है कि पुरानी टीम ने सामुदायिक केंद्र में ताला लगा दिया है, जिससे कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
सेक्टर-46 के नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष टीसी गौड़ ने बताया कि ताल लगाने की वजह से जो कार्यक्रम सामुदायिक केंद्र में होने थे, वह या तो रद्द हो गए या फिर महंगे होटल व वेडिंग हॉल में करने पड़े, जिससे सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है। सेक्टर निवासियों ने हाल ही में हुई जीबीएम में भी इस समस्या को उठाया था और केंद्र को जल्द खुलवाने की मांग की थी। टीसी गौड़ ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से नवनिर्वाचित टीम को सामुदायिक केंद्र का जिम्मा मिल चुका है। इसके बावजूद अनधिकृत रूप से पुरानी टीम ने ताला लगाया है। ब्यूरो