फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The officials who went to seal the tower had to return empty-handed

Noida News: टावर सील करने गए अधिकारियों को लौटना पड़ा बैरंग वापस

Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The officials who went to seal the tower had to return empty-handed
टावर सील करने गए अधिकारियों को लौटना पड़ा बैरंग
विज्ञापन

- बकाये के मामले में सीलिंग के दौरान होमवर्क नहीं करने की वजह से हुई फजीहत

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों को फजीहत झेलनी पड़ी। आलम यह रहा कि उनको बैरंग लौटना पड़ा। होमवर्क किए बिना जाने की वजह से ऐसा हुआ। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक एक प्रोजेक्ट साइट पर प्राधिकरण की टीम सीलिंग के लिए पहुंची। जहां पता चला कि ममाले में कोर्ट ने स्टे लगा रखा है। ऐसी हालत में प्राधिकरण सीलिंग की कार्रवाई नहीं कर सकता है। इसके बाद प्राधिकरण के दस्ते को लौटना पड़ा। उच्चाधिकारियों का कहना है कि ग्रुप हाउसिंग विभाग के अधिकारियों के बिना होमवर्क किए कार्रवाई के लिए जाने की वजह से ऐसा हुआ। लिहाजा अब टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंचेगी।



बकाये की गणना में हुई गड़बड़ी, आरसी की कार्रवाई रुकी

प्राधिकरण की ओर से 15 बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी करने के लिए फाइल बनाई गई है। करीब सात परियोजनाओं की आरसी के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि बकाये की गणना में गड़बड़ी की वजह से आरसी की कार्रवाई रुक गई है। अब प्राधिकरण 31 मार्च की गणना करा रहा है। इसके बाद आरसी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed