फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The obstacle of Chilla elevated road will be removed, the method of payment will be decided with the bridge corporation

Noida News: चिल्ला एलिवेटेड रोड की बाधा होगी दूर, सेतु निगम के साथ तय होगा भुगतान का तरीका

Sun, 06 Aug 2023 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The obstacle of Chilla elevated road will be removed, the method of payment will be decided with the bridge corporation
चिल्ला एलिवेटेड रोड की बाधा होगी दूर, सेतु निगम के साथ तय होगा भुगतान का तरीका
विज्ञापन

- सीईओ करेंगे सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक, चिल्ला एलिवेटेड रोड का निकलेगा टेंडर, शासनादेश जारी
- सेतु निगम कराएगा चिल्ला एलिवेटेड रोड का टेंडर, 787.31 करोड़ में कराना होगा काम
- शासन और प्राधिकरण को देनी होगी आधी-आधी राशि

नोएडा। सेक्टर-14ए चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 लंबे छह लेन के निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के निर्माण की बाधा दूर होगी। एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान भुगतान के तरीकों पर सीईओ लोकेश एम सोमवार को सेतु निगम के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। शासन के उच्चाधिकारियों के साथ चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए फंड जारी करने पर वार्ता भी हो चुकी है। इन सभी मामलों का समाधान करने के बाद इसका टेंडर निकाला जाएगा। निर्माण कंपनी सेतु निगम होगा। सेतु निगम ही टेंडर निकालेगा। फिलहाल इसका 13 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
इससे पहले यूपी शासन की ओर से जारी किए गए शासनादेश में चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण में 737.31 करोड़ का सेक्शन होने की जानकारी दी गई है। इसे यूपी शासन भारत सरकार की स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2023-24 के तहत पैसे देगा। इसके तहत यूपी शासन की ओर से 393.65 करोड़ की राशि दी जाएगी। शेष 50 प्रतिशत राशि नोएडा प्राधिकरण देगा।
विज्ञापन


भुगतान के बेहतर तरीके अपनाएगा प्राधिकरण
शासनादेश में बताया गया था कि चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम डीसीयू पैटर्न पर नहीं करना होगा। यानी इस काम के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अपनानी होगी। काम के अलग-अलग हिस्से को अलग-अलग एजेंसियों को काम नहीं देना होगा। यही नहीं, निर्माण एजेंसी को इस परियोजना के लिए खुद से कुछ भी खरीद फरोख्त नहीं करना होगा। वहीं एक ही पार्टी पूरा काम करेगी। प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि भुगतान के दो तरीके होते हैं। इसमें आइटम रेट और अलग-अलग चरणों में भुगतान होता है। बताया गया कि प्राधिकरण के पुराने पैटर्न के आधार पर चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाता है, जितना काम हो जाता है उसका भुगतान हो जाता है। अब सोमवार को बैठक में इस पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एलिवेटेड रोड तैयार होने पर पांच लाख लोगों को मिलेगा लाभ
इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से अक्षरधाम, मयूर विहार से नोएडा, परी चौक, कालिंदी कुंज, सरिता विहार तक आने जाने में होने वाले जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बहाली में भी मदद मिलेगी। इसके बनने से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाले पांच लाख लोगों को फायदा होगा। यहां से रोजाना नोएडा-दिल्ली का सफर करने वाले दो लाख लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।




चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। भुगतान के तरीकों पर चर्चा होगी। फिर इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिया जाएगा। इसकी वर्तमान स्थिति को बोर्ड में रखा जाएगा।- लोकेश एम, सीईओ नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed