फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The number of crorepatis in Haryana has increased by 91persent in four years

Noida News: हरियाणा में चार साल में 91 फीसदी बढ़े करोड़पति

Wed, 08 Oct 2025 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The number of crorepatis in Haryana has increased by 91persent in four years
- अमीरों की संख्या बढ़ने के मामले में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान, 138 फीसदी के साथ पहले पर तेलंगाना
विज्ञापन

- मर्सिडीज बेंज एवं हुरुन रिसर्च-2025 के अनुसार न्यूनतम 10 करोड़ संपत्ति वाले परिवारों की संख्या में हरियाणा का 10वां स्थान


कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा में संपन्नता और करोड़पति परिवारों की संख्या बढ़ रही है। मर्सिडीज बेंज एवं हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार चार साल में करोड़पतियों की संख्या में 91 फीसदी बढ़कर 30,500 हो गई है। 2020-21 में यह संख्या 16,500 थी। इन अमीरों के पास न्यूनतम 10 करोड़ की संपत्ति है। हरियाणा में करोड़पतियों के बढ़ने के चार प्रमुख स्तंभ कृषि, आईटी, रियल स्टेट और मैन्युफैक्चरिंग रिपोर्ट किया गया है।

देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ने के मामले में तेलंगाना ने 138 फीसदी बढ़ोतरी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हरियाणा दूसरे स्थान पर है। साथ ही देश के अमीर राज्यों की सूची में हरियाणा 10वें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सरकार क्षेत्रवार रणनीति और सख्त निगरानी के साथ उद्योग, स्टार्टअप और कृषि को संतुलित रूप से बढ़ावा देती है तो राज्य अगले पांच साल (2030 तक) 50 हजार करोड़पति परिवारों का घर बन सकता है।
विज्ञापन


गुरुग्राम देश के टॉप-10 शहरों में, प्रदेश में पहला स्थान
प्रदेश की संपन्नता मुख्य रूप से गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, और पंचकूला जैसे शहरी इलाकों में केंद्रित है। राज्य के एक तिहाई (10,100) करोड़पति गुरुग्राम से हैं। गुरुग्राम की पहचान देश के प्रमुख कॉरपोरेट और आईटी हब के तौर पर बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी से हरियाणा की रफ्तार ज्यादा, पंजाब से अमीर ज्यादा
उत्तर प्रदेश में करोड़पति परिवारों की संख्या 57,700 है, लेकिन वृद्धि दर 58 फीसदी है। हरियाणा में (91 फीसदी) से वृद्धि दर कम है। पड़ोसी राज्य पंजाब (7,400 अनुमानित) से हरियाणा काफी आगे है।


जीएसडीपी में 49 फीसदी वृद्धि

हरियाणा का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2020-21 के 7.30 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 10.85 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो चार साल में 49 फीसदी की वृद्धि है। प्रदेश का देशभर में 13वां स्थान है। पड़ोसी राज्य पंजाब में 38 फीसदी, राजस्थान में 49 फीसदी और हिमाचल में 39 फीसदी है। प्रदेश की सक्रिय कंपनियों में 59 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
-------


राज्यवार करोड़पति परिवारों का संख्या
महाराष्ट्र - 1,78,600
दिल्ली - 79,800
तमिलनाडु - 72,600
कर्नाटक - 68,800
गुजरात - 68,300
उत्तर प्रदेश -57,700
तेलंगाना - 51,700
पश्चिम बंगाल - 50,400
राजस्थान - 33,100
हरियाणा - 30,500


शहरवार करोड़पति परिवारों का संख्या
मुंबई - 1,42,000
न्यू दिल्ली - 68,200
बंगलूरू - 31,600
अहमदाबाद - 26,800
कोलकाता - 26,600
चेन्नई - 22,800
गुरुग्राम - 10,100
सूरत - 5,700
जयपुर - 4,800
वडोदरा - 4,600
नागपुर - 3,700
विशाखापत्तनम - 2,900
लखनऊ - 2,900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed