{"_id":"68d85255a23c5877fc049d1b","slug":"the-nizami-brothers-qawwali-spread-sufi-colors-na-news-c-13-1-lko1028-1404792-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निजामी बंधुओं की कव्वाली ने बिखेरा सूफियाना रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निजामी बंधुओं की कव्वाली ने बिखेरा सूफियाना रंग
Sun, 28 Sep 2025 09:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:56 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे गोमती पुस्तक मेले के आठवें दिन बाल मन की बात के साथ ही साहित्यिक
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे गोमती पुस्तक मेले के आठवें दिन बाल मन की बात के साथ ही साहित्यिक चर्चाएं और दास्तानगोई के आयोजन हुए। शाम को निजामी बंधुओं की कव्वाली ने ऐसा सूफियाना रंग बिखेरा कि श्रोता झूम उठे। शाम के सत्र की शुरुआत हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा की दास्तानगोई से हुई। दोनों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की दास्तान सुनाई। रविवार को पुस्तक मेले का अंतिम दिन है।
इसके बाद मशहूर निजामी बंधुओं की कव्वाली ने समां बांध दिया। फिल्म रॉकस्टार के प्रसिद्ध गीत कुन फाया कुन के लिए ख्यात निजामी बंधुओं ने अपनी सूफियाना आवाज़ और दिलकश अंदाज से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कुमार की पुस्तक ‘राजनाथ सिंह : आधुनिक भारत के लौह पुरुष’ का विमोचन किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
लखनऊ में बहती हैं नौ नदियां : डॉ व्यंकटेश दत्ता
नमामि गंगे मिशन के तहत लेखक गंज के मंच पर रिवर्स : रेस्टोरेशन एंड रेसिलियंस सत्र के दौरान बीबीएयू के विभागाध्यक्ष व्यंकटेश दत्ता ने कहा कि लखनऊ में नौ नदियां हैं। इसमें कुकरैल नदी को दोबारा पुनर्जीवित किया जा रहा है लेकिन अब भी शहर की आठ नदियों पर काम करने की आवश्यकता है। जिले की इन नदियों पर शोध भी किया गया है जिसकी 250 पन्नों की रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी गई है। टीएसए प्रमुख डॉ. शैलेंद्र सिंह, नमामि गंगे योजना के जनसंपर्क अधिकारी मो. नजीब हसन और दीपिका चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी पुस्तक का विमोचन
फोटो- अनुरोध
पुस्तक मेले में भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी (1857-1947) का विमोचन किया गया। प्रो. नीता और तबस्सुम खान द्वारा संपादित इस पुस्तक में महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, त्याग और देशभक्ति का वर्णन किया गया है। मुख्य अतिथि नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अजरा बानो ने कहा कि यह कृति वर्तमान व आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगी। विशिष्ट अतिथि अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलशाद अहमद अंसारी ने पुस्तक के प्रसंगों पर प्रकाश डाला। डाॅ. ललित किशोर मंडोरा, हिंदी संस्थान की मुख्य संपादक डॉ. अमिता दुबे व एक्सिस विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक कर्नल डॉ. जाहिद सिद्दीकी ने भी पुस्तक पर चर्चा की। संचालन अलका अस्थाना ने किया।
लेखक से मिलिए सत्र में केपीएस वर्मा से चर्चा
फोटो- अनुरोध
पुस्तक मेले के दौरान लेखक से मिलिए सत्र के दौरान लेखक केपीएस वर्मा की नवीनतम पुस्तक जिंदगी की ज्योमेट्री समेत अन्य रचनाओं की विषय वस्तु पर चर्चा की गई। इस दौरान केपीएस वर्मा के साथ लेखिका डॉ. मधु चतुर्वेदी ने उनके लेखन संसार पर विस्तार से बातचीत की। कहानियां यथार्थ का प्रतिबिंब ही तो हैं, विषय पर हुई बातचीत में लेखक ने कहानियों की विषयवस्तु पर विचार व्यक्त किए।
डॉ. अनीता भटनागर जैन ने सुनाईं बच्चों को कहानी फोटो
पुस्तक मेले में शनिवार की शुरुआत डाॅ. अनीता भटनागर जैन की रोचक कहानी से हुई। उन्होंने बच्चों को कहानियां सुनाईं। फन विद वैदिक मैथ्स सत्र में विवेक कुमार ने सरल गणना करने के तरीके सिखाए। फरमान और मुस्कान ने बच्चों को रचनात्मक नृत्य गतिविधियों में शामिल किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से आयोजित क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वॉरियर भेंट की गई।
फाइल के कागज से साहित्य की कलम तक
फोटो
मेले में ''फाइल के कागज से साहित्य की कलम तक'' के सत्र में प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास डॉ. हरिओम ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने लेखन के लिए दफ्तरी समय से समय निकाला। पूर्व आयुक्त झांसी रेंज डॉ. अजय शंकर पांडेय और हिंदी संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. सुधाकर अदीब ने भी अपने संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. ललित किशोर मंडोरा ने व संचालन डॉ. अरुण सिंह व सबाहत आफरीन ने किया।