फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreants robbed the car from the driver sitting with the girl friend

महिला मित्र के साथ बैठे चालक से बदमाशों ने लूटी कार

Sat, 30 Jan 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the car from the driver sitting with the girl friend
महिला मित्र के साथ बैठे चालक से बदमाशों ने लूटी कार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-79 के पास तीन बदमाशों ने महिला मित्र के साथ बैठे युवक को बंधक बनाकर उसकी कार लूट ली। इसके बाद कुछ दूरी पर दोनों को उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मूलत: बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी प्रदीप कुमार नोएडा निवासी एक व्यक्ति की कार चलाते हैं। शनिवार शाम प्रदीप महिला मित्र के साथ कार से घूम रहा था। इस दौरान वह सेक्टर-79 पहुंचा और कार खड़ी कर बात करने लगा। तभी तीन बदमाश पहुंचे और उन्होंने तमंचों के बल पर दोनों को कार में ही बंधक बना लिया। कुछ दूर जाकर बदमाशों ने दोनों को सोरखा के पास उतार दिया और कार लेकर भागने लगे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

हो सकती थी बड़ी अनहोनी
पुलिस का कहना है कि कार सवारों के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वारदात के समय चालक और उसकी प्रेमिका दोनों कार में थे। वहीं, बदमाशों के पास हथियार थे। आरोपी युवती के साथ अप्रिय हरकत भी कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने केवल कार ही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता से बदमाश कार को छोड़कर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरीश चंदर, डीसीपी, सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed