{"_id":"68eeaac204a51544630d01b4","slug":"the-mercury-will-stop-falling-in-the-capital-for-now-na-news-c-13-1-vns1028-1428917-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजधानी में फिलहाल ठहरेगा पारे का गिरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजधानी में फिलहाल ठहरेगा पारे का गिरना
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को भी दिन में धूप खिली। अधिकतम पारे में 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ हल्की गर्मी रही। वहीं, रात के पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि राजधानी में तापमान में गिरावट का दौर कुछ दिन तक ठहरा रहेगा। अगले दो हफ्तों तक रात का तापमान लगभग स्थिर और सामान्य रहेगा। दिन में गुलाबी धूप होगी और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। अगले दो दिनों में दिन व रात के पारे में एक से दो डिग्री की बढ़त के भी संकेत हैं। पछुआ की वजह से दिन व रात का पारा सामान्य के आसपास ही रहेगा।