{"_id":"68fa81f25770976a630033be","slug":"the-mercury-dropped-and-the-cold-increased-in-the-morning-and-evening-na-news-c-246-1-sknl1023-145750-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पारा लुढ़का, सुबह-शाम बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पारा लुढ़का, सुबह-शाम बढ़ी ठंड
Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुंह ढक कर गुजरती एक्टिवा सवार युवती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सुबह-शाम होने वाली ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। सुबह साढ़े नौ बजे तक बाइक पर सफर करते हुए और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। दिन के समय वातावरण में थोड़ी गर्मी अभी भी महसूस की जा रही है। हालांकि इसकी वजह दिवाली पर जलाए गए पटाखों का धुआं बताया जा रहा है।
अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 32 डिग्री से 31 डिग्री पर आ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 19 से कम होकर 18 डिग्री पर आ गया है। हालांकि अब असहनीय धूप नहीं है। तापमान में कमी आने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए डॉक्टर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कह रहे हैं।
गर्मी-सर्दी वाले मौसम में लोग बुखार के अलावा खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा गला दर्द व खराश भी लोगों को परेशान कर रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। कई दिन तक दवा खाने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिल रहा। अस्पतालों में बड़ी संख्या में इसके मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल जगाधरी के एमएस डॉ. अनुज मंगला का कहना है कि उनके पास रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आ रहे हैं जो बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रस्त हैं। वायरल भी लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा है। ऐसे बदलते मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इसलिए लोग अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। यदि एक-दो बार दवा लेने से आराम नहीं मिलता तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।