फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The market expects a turnover of 800 crores on Teej-Rakshabandhan

Noida News: तीज-रक्षाबंधन पर बाजार को 800 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Sat, 26 Jul 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
The market expects a turnover of 800 crores on Teej-Rakshabandhan
महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियां, चूड़ियां, मेहंदी और शृंगार का सामान खूब खरीदा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हरियाली तीज और रक्षाबंधन पर शहर के बाजार को 800 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। इसके लिए सेक्टर-18 अट्टा मार्केट और ग्रेटर नोएडा जैसे प्रमुख बाजारों में खास तैयारी है। महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियां, चूड़ियां, मेहंदी और शृंगार का सामान खरीदा। मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
दूसरी तरफ रक्षाबंधन के लिए बाजार में राखी, डिजाइनर गिफ्ट हैंपर्स बिकने लगे हैं। सेक्टर-18 के मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन ने बताया कि इस बार ग्राहकों का उत्साह दिख रहा है। हरियाली तीज के लिए हरे रंग की डिजाइनर साड़ियां और तमाम तरह की चीजें खरीदीं। रक्षाबंधन के लिए व्यापारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी झा बताते हैं कि अट्टा मार्केट काफी समय बाद पूरी तरह से गुलजार दिखा। व्यापारियों के चेहरे खिले दिखे। व्यापारियों के अनुसार, इस साल का कारोबार पिछले साल की तुलना में 20% अधिक रहा। उन्होंने कहा कि ‘ऑनलाइन खरीदारी के दौर में भी लोग बाजारों की सैर करना पसंद करते हैं। यहां का माहौल और विविधता बेजोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed