फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The main accused arrested in the murder of Dujana gang's crook Billu

दुजाना गैंग के बदमाश बिल्लू की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
The main accused arrested in the murder of Dujana gang's crook Billu
दादरी। दिल्ली की जेल से पैरोल पर छूटे दुजाना गैंग के बदमाश दानिश उर्फ बिल्लू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक समुदाय की लड़कियों के लिए अपशब्द कहने से नाराज साथी रोहित उर्फ विक्की ने ही बिल्लू की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने रोहित के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है। वहीं, वारदात में शामिल दो बदमाशों कुलदीप और राकेश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के गांव मालागढ़ निवासी दानिश दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहता था। वर्ष 2016 में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दानिश उर्फ बिल्लू को जेल भेजा गया था। जेल में उसकी मुलाकात दुजाना गैंग के बदमाश कुलदीप से हो गई। इसके बाद बिल्लू भी गिरोह में शामिल हो गया। वर्ष 2020 में बिल्लू पैरोल पर छूटने के बाद वापस जेल नहीं गया। पुलिस ने बताया कि सात जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी निवासी रोहित, दुजाना गांव निवासी राकेश और कुलदीप से दानिश ने उनके समुदाय की लड़कियों के बारे में अपशब्द बोले थे। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हालांकि, कुछ देर में ही मामला शांत हो गया और सभी घूमने के लिए बुलंदशहर की ओर चल दिए।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित कोट पुल के पास कहासुनी से नाराज रोहित उर्फ विक्की ने दानिश की गोली मारकर हत्या कर दी और सभी बदमाश शव को छोड़कर फरार हो गए थे। मामले के खुलासा के लिए पुलिस ने दानिश के परिजन से बात की। जेल में बिल्लू किन बदमाशों के संपर्क में था, यह जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने हत्या करने वाले बदमाशों को चिह्नित किया। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि रोहित उर्फ विक्की साथियों से मिलने के लिए दादरी आया है। इस पर पुलिस ने जीटी रोड स्थित नवीन मंडी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे फरार बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed