{"_id":"690e3e8a04234334b10beac4","slug":"the-lover-made-an-obscene-video-of-the-girl-and-made-it-viral-na-news-c-44-1-smrt1055-110325-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया
विज्ञापन
विवेचक पर दबाव बनाने का आरोप, जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बीच विवेचक पर आरोपियों से साठगांठ कर उन्हें छोड़ने का आरोप भी लगा है।
एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी जान-पहचान जुबैर से थी। कुछ दिन पहले जुबैर उसे दौराला रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास के पास एक होटल में खाना खाने के बहाने ले गया। आरोप है कि वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म कर चोरी छिपे उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद जुबैर ने वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता ने तहरीर देकर जुबैर और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि जांच के दौरान विवेचक ने वीडियो वायरल करने में शामिल कई युवकों से पूछताछ की और इसके बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को छोड़ने और विवेचक पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। पीड़िता से बात कर पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।