फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The league matches of the first Haridwar Cup 2025

Noida News: लक्सर क्रिकेट अकेडमी ने 258 रनों से शानदार जीत की हासिल

Thu, 13 Nov 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The league matches of the first Haridwar Cup 2025
Iकेएलसीए ग्राउंड पर हुआ लीग का 61 वां मैचI
विज्ञापन




प्रथम हरिद्वार कप 2025 के लीग मैच बुधवार को भी जारी रहे जिसमें लक्सर क्रिकेट एकेडमी ने जिमखाना क्रिकेट एकेडमी पर 258 रनों की शानदार जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट का 61वां मैच था जो केएलसीए ग्राउंड पर खेला गया।



लक्सर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए। टीम की तरफ से अजय यादव ने 109, उदित सैनी ने 83, रोहित सैनी ने 32 और आयुष शुक्ला ने 24 रन बनाए। जिमखाना क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शिवा ठाकुर और सार्थक सैनी ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्सर क्रिकेट एकेडमी की गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 22.4 ओवर में जिमखाना क्रिकेट एकेडमी को 48 रन पर ऑल आउट कर 258 रन से मैच जीत लिया। लक्सर क्रिकेट एकेडमी की ओर से सौम्य प्रताप, नक्ष और वैभव नारायण पाल ने 3-3 विकेट लिए। रोहित सैनी ने अजय यादव को मैन ऑफ द मैच और शिवा ठाकुर को फाइटर ऑफ द मैच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच की अंपायरिंग अश्विनी मौर्य और रोहित ने की। बृहस्पतिवार लीग के 2 मैच खेले जाएंगे। केएलसीए ग्राउंड पर एचसीए और केएलसीए के बीच मैच खेला जाएगा। नाइन टी नाइन ग्राउंड पर इसीए और नाइन टी नाइन के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed