{"_id":"64249181752156256b0c26ad","slug":"the-land-will-be-exchanged-only-after-the-conditions-are-met-noida-news-c-23-1-noi1091-5643-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शर्तें पूरी होने के बाद ही होगी जमीन की अदला-बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शर्तें पूरी होने के बाद ही होगी जमीन की अदला-बदली
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -
शर्तें पूरी होने के बाद ही होगी जमीन की अदला-बदली
-यूपी के कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने किया केआरबीएल कंपनी का दौरा
-कंपनी के कब्जे में है सरकार की करीब 8500 वर्ग मीटर जमीन, बदले में दूसरी जमीन देगी कंपनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को छपरौला स्थित केआरबीएल कंपनी का दौरा किया। वहां कंपनी के अधिकारियों को जमीन की अदला-बदली करने की शर्तों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों ने बताया कि शर्ते पूरी होने के बाद ही कंपनी से सरकारी जमीन के बदले दूसरी जमीन ली जाएगी।
प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि केआरबीएल कंपनी में करीब 8500 वर्ग मीटर जमीन सरकार की आ रही है। इसमें से करीब 7500 वर्ग मीटर अच्छेजा और 750 वर्ग मीटर जमीन छपरौला की है। कंपनी ने जमीन के बदले दूसरी जमीन देने का प्रस्ताव दिया था। प्रदेश सरकार ने उस पर आदेश जारी कर दिया है, लेकिन जमीन की अदला-बदली शर्तों के आधार पर की जाएगी। कंपनी ने अब तक उन शर्तों को पूरा नहीं किया है। इसी मामले में मंगलवार को कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की। अफसरों ने बताया कि कंपनी ने तहसीलदार की कोर्ट और हाईकोर्ट में केस डाला हुआ है। उनको निस्तारण कराना होगा। साथ ही शिकायतों का निस्तारण करना होगा। उसके बाद कंपनी को सरकारी जमीन दी जाएगी और किसी अन्य जगह पर कंपनी की जमीन सरकार लेगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, डीएम हापुड़ प्रेरणा शर्मा, एडीएम प्रशासन डाॅ. नितिन मदान समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।