फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The land mafia beat up the farmers, the woman was beheaded

भूमाफिया---महिला का सिर फोड़ा

Tue, 11 Feb 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The land mafia beat up the farmers, the woman was beheaded
भूमाफिया ने किसानों के साथ की मारपीट, महिला का सिर फोड़ा
विज्ञापन

नोएडा। डूब क्षेत्र में चोरी भूमाफिया अभी भी सक्रिय हैं। नया मामला नगला बाजीतपुर का आया है। 3 भूमाफिया ने रात में डूब क्षेत्र में सड़क बनाने का प्रयास किया। सुबह किसान परिवार ने विरोध किया तो किसानों के साथ मारपीट की गई और एक महिला का सिर फोड़ दिया गया। वहीं, भूमाफिया धमकी देकर भाग गए। पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर व डीएम को शिकायत पत्र देकर न्याय की मांग की है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया फरीदाबाद व अलीगढ़ क्षेत्र के हैं। वह यमुना नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण कर फार्म हाउस बेचने का काम कर रहे हैं। जो भी विरोध करता है उन्हें हथियार दिखाकर धमकी देते हैं। उनके खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में मामले भी दर्ज हैं। चरण सिंह ने शिकायती पत्र में कहा कि उनके परिवार की यमुना नदी के डूब क्षेत्र में करीब 150 बीघा जमीन है। उसी से परिवार का पालन पोषण किया जाता है। पिछले दिनों दिनेश त्यागी, कुलदीप शर्मा व इंद्रजीत ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। रातों रात उन्होंने सड़क बनाने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही अवैध कब्जे का विरोध किया गया। आरोपी साथियों के साथ आए और मारपीट शुरू कर दी। मुकेश पत्नी राजवीर की सिर फोड़ दिया। इसकी सूचना एक्सप्रेसवे पुलिस को दी गई लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं, अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। चरण सिंह ने आरोप लगाया कि एनटीजी के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इतना ही नहीं ग्राम समाज की जमीन भी कब्जा ली है। एयरफोर्स की जमीन कब्जाने में भी इन्हीं लोगों का नाम आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed