फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The issue of multipoint connection

Noida News: मल्टीपॉइंट कनेक्शन, एओए के गठन व रजिस्ट्री का मुद्दा उठा

Tue, 15 Jul 2025 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
The issue of multipoint connection
-निवासियों ने बिल्डर, आईआरपी पर लगाए समस्याओं की अनदेखी के आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज एक के सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोसाइटी की मुख्य समस्याओं को लेकर आईआरपी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर मल्टीपॉइंट कनेक्शन, एओए के गठन व मकानों की रजिस्ट्री जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने आईआरपी व बिल्डर पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप भी लगाया।
सुपरटेक इकोविलेज एक के सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि विगत कई सालों से यहां की समस्याओं को बिल्डर, आईआरपी और फैसिलिटी की ओर से अनदेखा किया जा रहा है। अपने अधिकारों के लिए वर्षों से हम धरना प्रदर्शन, मीटिंग और डिजिटल माध्यम से आईआरपी और शासन-प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निदान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आईआरपी की असंवेदनशीलता और बिल्डर तथा फैसिलिटी की घटिया कार्य प्रणाली एवं समस्याओं से उपजी कुव्यवस्था के खिलाफ वेलफेयर एसोसिएशन ने मार्च-2025 में 135 पेज का साक्ष्य के साथ इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया में आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसको लेकर आईआरपी ने समाधान के लिए एसोसिएशन को बैठक के लिए बुलाया। इस मौके पर एसोसिएशन सदस्यों ने अपनी बात रखी और जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया गया है। हम लोगों ने एक एसोसिएशन रजिस्टर्ड कराई है। इसका उद्देश्य सोसाइटी की बेहतरी के लिए आवश्यक न्यायिक प्रणाली के जरिए अपने अधिकारों को सुरक्षित करना है। कई सारे मामले जैसे मल्टीपॉइंट कनेक्शन, एओए का गठन, रजिस्ट्री आदि पर न्यायालय में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed