{"_id":"6964feda10f17f9fef04f0ea","slug":"the-intellectual-abilities-of-16508-students-will-be-determined-on-the-basis-of-maths-and-hindi-tests-grnoida-news-c-23-1-lko1064-85055-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गणित व हिंदी की कसौटी पर तय होगी 16,508 छात्रों की बौद्धिक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गणित व हिंदी की कसौटी पर तय होगी 16,508 छात्रों की बौद्धिक क्षमता
विज्ञापन
-हर ब्लॉक में सात- सात टीमें करेंगी 27 जनवरी से 3 फरवरी तक निपुण आकलन
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों के कक्षा पहली व दूसरी के 16,508 छात्रों की बौद्धिक क्षमता का आकलन 27 जनवरी से 3 फरवरी तक होगी। उन्हें गणित व हिंदी के सवालों की कसौटी पर खरा उतरना होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पढ़ने वाले डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से उनकी निपुण एप के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। जनपद के चारों ब्लॉक के लिए सात-सात टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में दो- दो प्रशिक्षुओं को रखा गया है। इन प्रशिक्षुओं को आकलन करने की सोमवार को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में विशेष तौर पर बताया गया कि एप को रविवार के दिन बिल्कुल नहीं खोला जाना है। जिससे परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे।
परीक्षा के नोडल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हर प्रशिक्षु एक दिन में दो स्कूलों के छात्रों का आकलन करेगा। जिसके लिए उन्हें प्रति स्कूल 250 रुपये भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए भारत व प्रदेश सरकार की ओर से निपुण अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को निपुण घोषित करने के लिए 2026-27 का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में छात्रों का कोर्स पूरा कराया जा चुका है। निपुण लक्ष्य के अनुसार ही छात्रों की तैयारी कराई गई है। बिसरख, दादरी, जेवर और दनकौर के अधिकतर स्कूलों के छात्र पिछली बार ही निपुण हो चुके हैं। अब उनका फिर से मूल्यांकन होने जा रहा है।
एक कक्षा में होगा 12 छात्रों का आकलन
कक्षा एक और कक्षा दो के 12-12 छात्रों से भाषा और गणित के सवाल पूछे जाएंगे। शिक्षक होशियार छात्रों का आकलन नहीं करवा पाएंगे। छात्रों के नाम एप पर खुद दिखाई देंगे। जिन छात्रों का नाम एप पर होगा। उनका ही आकलन कराया जाएगा। इसके साथ ही किसी स्कूल में यदि 12 से कम छात्र हुए तो सभी छात्रों का आकलन कराया जाएगा। 75 प्रतिशत सवालों का सही उत्तर देने पर बच्चा निपुण माना जाएगा।
विज्ञापन
निपुण आकलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आकलन होगा। प्रदेश में पहले स्थान पर जनपद को लाने की तैयारी की गई है। - राज सिंह यादव, डायट प्राचार्य