फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The highest number of cases in the state were found in the district in 24 hours.

24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा केस जिले में मिले

Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The highest number of cases in the state were found in the district in 24 hours.
नोएडा। कोरोना का प्रसार भले ही धीमा पड़ गया हो, लेकिन इसका खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। शुक्रवार को ठीक होने वालों से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए। 11 मई के बाद ऐसी स्थिति बनी है जहां 24 घंटे में ठीक होने वालों से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही, राज्य में सर्वाधिक दैनिक केस संख्या भी जिले में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 75 नए केस सामने आए जबकि 58 लोग ठीक हो गए। दूसरे नंबर पर लखनऊ में 49 केस सामने आए हैं। गाजियाबाद में मात्र 16 केस हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट अनुसार, अब तक 62927 कुल कोरोना रोगी मिले हैं। इनमें से 62165 ठीक हो चुके हैं। जबकि 296 का इलाज चल रहा है। 466 लोग जान गंवा चुके है। जिले में अप्रैल-मई के दौरान कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया था। जून आते-आते हालात थोड़ा सुधरने लगे। इससे कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है, लेकिन लोगों की लापरवाही अभी भी बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। कोरोना कर्फ्यू हटते ही जगह-जगह लोग सामाजिक दूरी और मास्क का नियम भूलते नजर आने लगे हैं। इससे कोरोना केस बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed