{"_id":"6a01d3562a92555edf03640e","slug":"the-heat-strikes-dehydration-swells-the-ranks-of-patients-noida-news-c-1-noi1095-4266703-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी का वार, डिहाइड्रेशन से बढ़ी मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी का वार, डिहाइड्रेशन से बढ़ी मरीजों की कतार
विज्ञापन
गर्मी का वार, डिहाइड्रेशन से बढ़ी मरीजों की कतार
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन हजार मरीज पहुंचे
डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बदलते मौसम और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, वायरल, स्किन एलर्जी और शरीर दर्द जैसी समस्याओं से परेशान लोग पहुंच रहे हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में तीन हजार मरीज पहुंचे। आभा स्कैन ओपीडी में 3079 मरीज पहुंचे हैं। जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार शैलेत ने बताया कि तेज धूप, बाहर का खाना और शरीर में पानी की कमी लोगों को बीमार कर रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को ऐसे 120 से अधिक मरीज पहुंचे, जिनमें कई लोगों को ग्लूकोज चढ़ाने के बाद घर भेजा गया। वहीं कुछ मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा। भंगेल सीएचसी में तैनात डॉ. जितेंद्र ने बताया कि सोमवार को 30 से 40 ऐसे मरीज पहुंचे, जिन्हें तेज धूप और डिहाइड्रेशन की वजह से परेशानी हुई। ज्यादातर लोग स्किन एलर्जी, आंखों में दर्द, इचिंग, गले में खराश और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे।
केस-1
सेक्टर-63 निवासी 28 वर्षीय रोशन सोमवार दोपहर ऑफिस जाते समय तेज धूप की वजह से बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन बताया। ग्लूकोज चढ़ाने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
केस-2
भंगेल निवासी गर्भवती पूजा को सोमवार सुबह चक्कर और कमजोरी की शिकायत हुई। परिवारवाले उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि शरीर में पानी की कमी और गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।
केस-3
सेक्टर-82 निवासी 12 वर्षीय आर्यन को तेज धूप में खेलने के बाद बुखार, आंखों में जलन और शरीर दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वायरल और डिहाइड्रेशन की आशंका जताई। इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।
लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह
जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों में भी परेशानी बढ़ी है। कई महिलाओं में कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत सामने आई है। डॉक्टरों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बाहर का खाना कम खाने की सलाह दी है।
वर्जन
लगातार बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बाहर का खाना खाने से फूड इंफेक्शन और पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। मौसम बदलते ही काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। -डॉ. अजय राणा, सीएमएस