{"_id":"68ee5b5ac246d51ba10bcc0b","slug":"the-hearse-will-be-permanently-parked-outside-the-post-mortem-house-noida-news-c-1-gnd1002-3518140-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर स्थायी रूप से खड़ा रहेगा शव वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर स्थायी रूप से खड़ा रहेगा शव वाहन
विज्ञापन
निजी चालकों की मनमानी व बढ़ते शुल्क के बाद उठाया कदम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर स्थायी रूप से शव वाहन खड़ा कर दिया है। अब पोस्टमार्टम के बाद यदि कोई परिवार जिले में शव ले जाना चाहता है तो उसे निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। यह कदम निजी शव वाहनों के बढ़ते शुल्क और परिजनों की आर्थिक मुश्किलों को देखते हुए उठाया गया है।
अभी तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कई निजी शव वाहन खड़े रहते थे जो परिजनों से शव घर तक पहुंचाने के लिए अत्यधिक शुल्क वसूलते थे। मजबूरी में कई परिवार इन भारी खर्चों को उठाने को मजबूर थे। कई ऐसे भी थे जो आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उधार लेकर शव वाहन की सेवा लेते थे। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. जैशलाल ने बताया कि अब पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एक स्थायी शव वाहन तैनात किया गया है जो जिले में शवों को पहुंचाएगा। इससे परिजनों को राहत मिलेगी और उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।