{"_id":"690ba41f8c4de24d54063994","slug":"the-hearing-in-the-sambhal-jama-masjid-vs-harihar-temple-case-is-likely-to-take-place-today-na-news-c-204-1-chn1003-124212-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संभल की जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में आज हो सकती है सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संभल की जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में आज हो सकती है सुनवाई
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर किए गए वाद के मामले में बृहस्पतिवार को चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में सुनवाई हो सकती है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख छह नवंबर नियत की है।
संभल में 19 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रिंस शर्मा ने बताया कि 25 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद तारीख न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख छह नवंबर नियत कर दी थी।
-- -- -- -- -- --
सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थनापत्र पर भी आज होगी सुनवाई
संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं हमें भी उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। इस मामले में भी आज बृहस्पतिवार को सुनवाई हो सकती है।