{"_id":"68d2e8faa3008880a3061fdb","slug":"the-headmaster-beat-the-bsa-with-a-belt-and-broke-his-mobile-phone-na-news-c-102-1-slko1053-140992-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रधानाध्यापक ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, तोड़ा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रधानाध्यापक ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, तोड़ा मोबाइल
Wed, 24 Sep 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा ने मंगलवार को कार्यालय के अंदर बेल्ट से पीट दिया। पुलिस को कॉल करने के लिए जब उन्होंने मोबाइल उठाया तो छीनकर उसे भी तोड़ दिया। सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। लिपिक प्रेम शंकर मौर्या से भी हाथापाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बीएसए के अनुसार मंगलवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा कार्यालय पहुंचे। एक मामले में उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया था। प्रधानाध्यापक की लापरवाही पर उन्हें डांटा। इस पर वे भड़क गए। अपशब्द कहे। उसके बाद कमर से बेल्ट निकालकर चार से पांच बार प्रहार किया। इस दाैरान कर्मचारी दौड़ाकर अंदर आए और प्रधानाध्यापक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया।
बीएसए की तहरीर पर जान से मारने व सरकारी अभिलेख फाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी होने पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, देर शाम बीएसए ने जिला अस्पताल में अपना मेडिकल कराया।