{"_id":"640e15b1ca4435d7a907ce06","slug":"the-government-released-a-budget-of-rs-45-crore-noida-news-c-1-noi1096-339677-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शासन ने जारी किया 4.5 करोड़ रुपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शासन ने जारी किया 4.5 करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन
इंपैक्ट
सेक्टर-39 जिला अस्पताल जल्द शुरू होने के आसार
- शासन ने जारी किया 4.5 करोड़ रुपये की पहली किस्त, शिफ्ट करने में 11 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च
- बिजली की अलग लाइन नहीं होने से अटका है काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 में नया जिला अस्पताल जल्द शुरू होने के आसार हैं। शासन ने जिला स्वास्थ्य विभाग को 4.5 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। विभाग यह रकम विद्युत निगम को देकर बिजली की अलग लाइन का काम शुरू कराएगा। बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण अस्पताल को शिफ्ट करने का काम अटका हुआ है। अस्पताल शिफ्ट होने में 11 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे।
अमर उजाला ने 19 फरवरी के अंक में ‘निर्माण में 519 करोड़ खर्च, 11 करोड़ के चक्कर में अटका इलाज’ शीर्षक प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए शासन की तरफ से बजट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत निगम को यह राशि दी जाएगी। शासन से जैसे-जैसे बजट आता रहेगा, निगम को भुगतान होता रहेगा। हालांकि, सेक्टर-20 स्थित 220 केवी बिजली घर से 33 केवी की अलग लाइन सेक्टर-39 तक खींची जाएगी। इसके लिए निगम निविदा के माध्यम से कंपनी का चयन करेगा। तमाम औपचारिकताओं और काम पूरा होने में तीन से चार महीने का समय लगेगा।
अहम है कि 519 करोड़ रुपये खर्च कर सेक्टर-39 में आठ मंजिला इमारत बनाई गई है। जिसमें सेक्टर-30 स्थित पुराने भवन से जिला अस्पताल को शिफ्ट किया जाना है। जनवरी में अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल को एक महीने में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। आननफानन में स्वास्थ्य विभाग ने कुछ विशेष ओपीडी नए भवन में शुरू करा दी हैं, लेकिन इससे मरीज-तीमारदारों की परेशानी और बढ़ गई है। रोजाना सैकड़ों मरीजों को जांच और उपचार के लिए दो अलग-अलग अस्पतालों के धक्के खाने पड़ रहे हैं।