फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The gathering of illegal buses and autos

Noida News: मोरना डिपो के पास डग्गामार बसों और ऑटो का जमावड़ा बना मुसीबत

Tue, 02 Sep 2025 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
The gathering of illegal buses and autos
-सड़कों पर बेतरतीब खड़े रहने से बनी रहती है जाम की स्थिति
विज्ञापन

-रोडवेज बसों को नहीं मिल रहीं सवारियां, लगातार घाटा
-कुछ पैसे कम करने का प्रलोभन देकर बसों में भर रहे यात्री
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। परिवहन निगम के मोरना डिपो से महज 100 मीटर की दूरी पर डग्गामार बसों और ऑटो वालों ने कब्जा जमा लिया है। यह लोग कुछ पैसे कम करने का प्रलोभन देकर यात्रियों को बसों में चढ़ा लेते हैं। इससे निर्धारित समय से चलने वाली रोडवेज बसों को यात्री ही नहीं मिलते। प्रबंधन अधिकारियों का दावा है कि एक बस ट्रांसपोर्टर ने परिवहन विभाग से फर्जी तरीके से परमिट भी ले लिया है, जबकि पास में ही मोरना रोडवेज डिपो मौजूद है।

नियम के मुताबिक डिपो के 1 किलो मीटर के दायरे में प्राइवेट बसों का संचालन नहीं किया जा सकता है। मामले की शिकायत अब परिवहन विभाग तक पहुंच गई है। आरएम मनोज कुमार सिंह ने विभाग को लेटर लिखकर इन बसों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को भी पत्र लिखकर अवैध रूप से खड़ी बसों और ऑटो का जमावड़ा हटाने को कहा है। अधिकारी का कहना है कि डग्गामार बसें न सिर्फ अव्यवस्था फैला रही हैं, बल्कि सड़क पर जाम की स्थिति भी खड़ी कर रही हैं। ऐसे में रोडवेज की बसें समय पर स्टैंड तक नहीं पहुंच पातीं और यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने ने बताया कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed