फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The future of Indian cricket is shining in the city.

संशोधित::: शहर में निखर रहे भारतीय क्रिकेट के भविष्य

Fri, 01 Dec 2023 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The future of Indian cricket is shining in the city.
शहर में निखर रहे भारतीय क्रिकेट के भविष्य
विज्ञापन



- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनभर खिलाड़ी बना चुके पहचान, अकादमियों में तैयार हो रही नई पौध
नंबर गेम:
100 से ज्यादा क्रिकेट अकादमी
10000 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
मोहम्मद हमजा



नोएडा। अभी तो नापी है बस मुट्ठी भर जमीन, अभी तो सारा आसमान बाकी है। यह लाइनें जनपद के युवा क्रिकेटरों की लगन व जज्बे को बयां करती है। यहां 100 से अधिक अकादमियों में भारतीय क्रिकेट के 10 हजार से ज्यादा भविष्य निखर रहे हैं। दर्जनभर खिलाड़ी तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान भी बना चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना लोहा मनवा चुके हैं। शिवम मावी, हर्ष त्यागी, ध्रुव जुरेल, इनेश महाजन आदि कुछ ऐसे ही नाम हैं। साथ ही खिलाड़ी रणजी, विजय हजारे ट्रॉफी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नोएडा के 50 से अधिक खिलाड़ी डंका बजा रहे हैं। अन्य अकादमियों से भी पार्श्वी चोपड़ा, हर्षित चोपड़ा, परविंदर अवाना आदि क्रिकेटर देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं।





---------
वंडर एकेडमी से निकल रहीं प्रतिभाएं



जनपद स्तर पर सबसे ज्यादा क्रिकेट खिलाड़ी वंडर क्रिकेट अकादमी से निकले हैं। कोच फूलचंद का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय व प्रथम श्रेणी स्तर पर उनकी अकादमी से 100 से अधिक खिलाड़ी निकल चुके हैं। इनमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। एकता भड़ाना भी उनमें से एक हैं। वहीं जिले की युवराज सिंह अकादमी, पूसा यंगस्टर, एस्टर क्रिकेट अकादमी, स्टार -11 क्रिकेट अकादमी और नोएडा स्टेडियम की अकादमी में भी युवा क्रिकेटर निखर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरांचल बॉयज क्रिकेट अकादमी के संचालक संजय रावत ने बताया कि एक खिलाड़ी के प्रशिक्षण पर 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक का सालाना खर्चा आता है। इसमें खिलाड़ी की अकादमी फीस से लेकर उसके खेल उपकरण शामिल रहते हैं। गरीब परिवारों के खिलाड़ियों को अकादमी की ओर से छात्रवृत्ति भी दी जाती है। उन्हें स्पांसर भी करवा देते हैं। उनकी अकादमी में आयुष जामवाल, अंकित, राजेश कुमार, तरुण बिष्ट काफी होनहार हैं। इधर पूसा यंगस्टर अकादमी के कोच जयदीप चौहान का कहना है कि उनकी अकादमी में अभिषेक कुमार, प्रियांशु शर्मा, प्रवीन नागर आदि बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ये हैं नोएडा के सितारे:


पार्श्वी चोपड़ा:
पार्श्वी अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्व कप व महिला आईपीएल समेत कई प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। फिलहाल ग्रेटर नोएडा की युवराज सिंह क्रिकेट अकादमी और एस्टर क्रिकेट अकादमी में खेल की बारीकियां सीख रही हैं। पार्श्वी के पिता गौरव चोपड़ा ने बताया कि वह आगामी महिला आईपीएल की तैयारी कर रही है। इनका अगला लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने का है। पार्श्वी का कहना है कि वह ब्लू जर्सी के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
---------
शिवम मावी:





तेज गेंदबाज शिवम मावी तो भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उनसे प्रेरणा लेकर शहर के कई युवा तेज गेंदबाजी में हाथ आजमा रहे हैं। शिवम आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के साथ थे। हालांकि पीठ की चोट के कारण वहां ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए। इस बार वह नई ऊर्जा के साथ आईपीएल की तैयारी में लगे हैं। आईपीएल में उनके इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन से फिर से उनके लिए भारतीय टीम में चयन के लिए राह आसान हो जाएगी।

---------
ध्रुव जुरेल:
ध्रुव प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए, टी-20 आदि कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले वह भारतीय अंडर-19 टीम में विश्वकप में उपकप्तान भी रह चुके हैं। वहीं इनेश महाजन हाल ही में दुबई में होने जा रहे अंडर-19 एशिया कप के लिए चयनित हुए हैं। तेज भारतीय गेंदबाज परविंदर अवाना भी लम्बे समय तक नीली जर्सी में नजर आ चुके हैं। हालांकि अवाना अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed