फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The fury of sanitation and fire brigade workers against the government, the protest continued at the district headquarters for the second day, warning of demonstration if the demands were not met

सरकार के खिलाफ सफाई और दमकल कर्मचारियों का रोष, जिला मुख्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 24 May 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
The fury of sanitation and fire brigade workers against the government, the protest continued at the district headquarters for the second day, warning of demonstration if the demands were not met
जिला मुख्यालय स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर? - फोटो : Mewat
नूंह। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सफाई और दमकल के कर्मचारी मंगलवार को भी जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान दर्जनों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान पूर्णचंद, इकाई प्रधान सुभाष, गौरव कुमार कैशियर, सचिव सुभाष कुमार संगेलिया, संजय दरोगा, मोतीराम, हरि कुमार, रणजीत, नरेश, रामलाल, महीपाल और हंसराज आदि ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि यह उनका सांकेतिक धरना था। भविष्य में जल्द बड़ा फैसला लेकर सरकार के खिलाफ फिर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मुख्य मांगें पूरी करे। समान काम समान वेतन देना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, ठेका प्रथा समाप्त करके विभाग के रोल पर लेना सहित अन्य समस्याओं को जल्द पूरा किया जाएं। अभी उनकी यह शुरुआत है, अगर सरकार नींद से नहीं जागती है तो जल्द वे बड़े स्तर पर सरकार के खिलाफ अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ धरने पर बैठेंगे। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की जिम्मेदार होगी। वह बार बार सरकार से आग्रह कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed