फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The foundation stone of the film city may be laid on April 24.

Noida News: 24 अप्रैल को हो सकता है फिल्म सिटी का शिलान्यास

Mon, 30 Mar 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the film city may be laid on April 24.
- यमुना प्राधिकरण के स्थापना दिवस पर की जा रही तैयारी, सेक्टर-21 में 230 एकड़ पर होगी विकसित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकर्पण के बाद अब फिल्म सिटी का शिलान्यास 24 अप्रैल को हो सकता है। यमुना प्राधिकरण ने विकासकर्ता कंपनी के साथ मिलकर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के 25वें स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए इसी दिन शिलान्यास करने की तैयारी है। फिलहाल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि तय नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस दिन यमुना सिटी आएंगे।

यमुना सिटी के सेक्टर-21 में 230 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी विकसित होगी। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की कंपनी बेब्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। यहां पर अत्याधुनिक फिल्म स्टूडियो, आउटडोर शूटिंग लोकेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट और वीएफएक्स सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। कुल 230 एकड़ जमीन में से 155 एकड़ में औद्योगिक और 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जाएंगी। इस पर करीब 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिल्म सिटी के भू-लेआउट और मास्टर प्लान दोनों को मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही यहां पर फिल्म मॉम-2 की शूटिंग भी हो रही है,
विज्ञापन

हालांकि अभी इसका शिलान्यास होना बाकी है। इस पर प्राधिकरण ने विकासकर्ता कंपनी के साथ काम शुरू कर दिया है। अफसरों का कहना है कि प्राधिकरण का स्थापना दिवस 24 अप्रैल को होता है। इस बार स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। रजत जयंती को विशेष बनाने की तैयारी है। समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ फिल्म जगत की हस्तियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के स्थापना दिवस पर फिल्म सिटी का शिलान्यास कराने की तैयारी चल रही है। फिल्म सिटी की जमीन पर विकासकर्ता को कब्जा देने और नक्शा स्वीकृत करने का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका कार्यक्रम जारी किया जाएगा। फिल्म सिटी से रोजगार व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।- आरके सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
पहले चरण में यह बनेंगे
फिल्मिंग फैसिलिटी---135 एकड़
फिल्म इंस्टीट्यूट--- 21 एकड़ सर्विस
एकोमोडेशन---- 57 एकड़
हॉस्पिटेलिटी डॉरमेट्रीज---2.37 एकड़
हॉस्पिटेलिटी उच्च श्रेणी--- 5.15 एकड़
हॉस्पिटेलिटी अति उच्च श्रेणी-- 3.60 एकड़
फूड एंड बेवरेज---5.15 एकड़
कॉमर्शियल ऑफिस---2.37 एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed