{"_id":"692dd9b7620a57b8da01be77","slug":"the-foundation-stone-for-the-semiconductor-plant-may-be-laid-along-with-the-inauguration-of-the-noida-airport-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81856-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेमीकंडक्टर प्लांट का नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण संग हो सकता शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेमीकंडक्टर प्लांट का नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण संग हो सकता शिलान्यास
विज्ञापन
- कंपनी को जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर रहा यमुना प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण के साथ ही देश का छठा सेमीकंडक्टर प्लांट भी यमुना सिटी में शुरू हो सकता है। इसके लिए एचसीएल और ताइवान की फॉक्सकॉन की संयुक्त उपक्रम कंपनी वामासुंदरी को जमीन आवंटन की प्रक्रिया यमुना प्राधिकरण द्वारा अंतिम चरण में है। हाल ही में कैबिनेट से कंपनी से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नई जगह पर आवंटन तय हुआ है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पहले सेक्टर-10 में प्लांट के लिए जमीन दी जानी थी। कंपनी को करीब 48 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। तकनीकी दिक्कतों के कारण अब सेक्टर-28 में जमीन प्रस्तावित की गई है। इससे लागत में लगभग 75 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। यूपी कैबिनेट ने राहत देते हुए इस अतिरिक्त लागत का 75 प्रतिशत सब्सिडी के रूप में देने का निर्णय लिया है। साथ ही कंपनी को स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। केंद्र सरकार भी सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अलग से लाभ दे रही है।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना
अधिकारियों का कहना है कि सेमीकंडक्टर निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। हाल ही में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री ने प्लांट के शीघ्र शुरू होने की घोषणा की थी। सरकार ने निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट लोकार्पण के साथ ही प्लांट का शिलान्यास भी कराया जाए। इसी कारण जमीन आवंटन की प्रक्रिया को तेज किया गया है और इस सप्ताह कंपनी को आवंटन पत्र जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
3700 करोड़ रुपये का निवेश
एचसीएल और फॉक्सकॉन संयुक्त रूप से इस प्लांट में 3700 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। योजना है कि 2027 तक उत्पादन शुरू हो जाए। प्रस्ताव के अनुसार रोजाना लगभग 20 हजार वैफर्स तैयार होंगे, जिनका उपयोग सेमीकंडक्टर चिप्स के अलावा मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर और मॉनिटर डिस्प्ले तकनीक में किया जाएगा।
जमीन पर 292 करोड़ रुपये खर्च
यीडा ने सेक्टर-28 में कंपनी के लिए जमीन आरक्षित की है, जिसकी कीमत लगभग 292 करोड़ रुपये है। पहले सेक्टर-10 में जमीन की कीमत 167 करोड़ रुपये आंकी गई थी। कीमत बढ़ने पर योगी सरकार ने आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।