{"_id":"667acfd05c2d163c7a0cce70","slug":"the-father-had-fired-a-bullet-at-the-daughter-she-had-lost-her-temper-after-seeing-her-with-her-lover-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34013-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संशोधित खबर \nबेटी पर पिता ने चलाई थी गोली, प्रेमी संग देख खोया था आपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संशोधित खबर बेटी पर पिता ने चलाई थी गोली, प्रेमी संग देख खोया था आपा
विज्ञापन
बेटी पर पिता ने चलाई थी गोली, प्रेमी संग देख खोया था आपा
- आरोपी पिता गिरफ्तार, अवैध हथियार का इंतजाम कर जान से मारने की नीयत से मारी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले बेटी पर गोली चलाने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर वह आपा खो बैठा था और अवैध हथियार का इंतजाम कर बेटी को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। इससे पहले घटना के बाद पिता ने युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। बेटी घर पर अकेली थी। जब शाम को वापस लौटा तो बेटी घर नही थी। बाद में उसने बेटी को पड़ोस के युवक के साथ देख लिया। इस पर वह अपना आपा खो बैठा और बेटी को मारने की योजना बनाई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जांच में सामने आया है पिता ने ही योजना के तहत पहले अवैध हथियार खरीदा और बेटी की हत्या करने के लिए गोली चलाई थी। लेकिन किसी तरह बेटी के चेहरे को छूकर गोली निकल गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया था बाद में जांच में तस्वीर साफ हो गई। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।