फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The examinee beat up the home guard for not copying

नकल नहीं होने पर परीक्षार्थी ने होमगार्ड के साथ की मारपीट

Sun, 03 Apr 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The examinee beat up the home guard for not copying
तावडू। परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं हुई तो गुस्साए एक परीक्षार्थी इकलाश ने तैनात होमगार्ड राहुल के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर नामजद आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित होमगार्ड राहुल ने बताया कि शहर थाना तावडू में होमगार्ड के पद पर वह कार्यरत है। एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को परीक्षा केंद्र पर उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। उसके साथ कई और कर्मचारी भी परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी पर थे। होमगार्ड ने बताया कि पेपर खत्म होने पर वह परीक्षा केंद्र के गेट के निकट खड़ा हुआ था। तभी पेपर देकर लौट रहा एक परीक्षार्थी उसके पास आया और कहने लगा कि स्कूल में नकल क्यों नहीं होने दे रहे हो। न ही पर्चियां अंदर आने दे रहे हो। पीड़ित होमगार्ड ने आरोपी परीक्षार्थी से कहा कि सरकार ने नकल पर पाबंदी लगाने के लिए उनकी ड्यूटी लगाई हुई है, केंद्र पर वह नकल नहीं करने देंगे। इतना सुनते ही आरोपी परीक्षार्थी तैश में आ गया और होमगार्ड की वर्दी पकड़कर उसको लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। झगड़े में होमगार्ड की वर्दी फट गई और वह चोटिल हो गया। तावडू शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी इकलाश निवासी गांव जफराबाद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed