{"_id":"6b05a6f2f490ac83030bd116","slug":"the-examination-pattern-for-classes-six-to-eight-may-change-noida-news-c-23-1-lko1064-112980-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कक्षा छह से आठ तक बदल सकता है परीक्षा का पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कक्षा छह से आठ तक बदल सकता है परीक्षा का पैटर्न
विज्ञापन
- अगले सत्र से लागू करने की तैयारी, 16 विशेषज्ञ प्रश्नपत्र बनाने में जुटे
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं अगले शैक्षिक सत्र से नए पैटर्न पर हो सकती हैं। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रयागराज स्थित राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में 16 विशेषज्ञ मॉडल पेपर और ब्लू-प्रिंट तैयार कर रहे हैं।
कार्यशाला दो चरणों में 23 से 27 नवंबर और 30 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगी। पहले चरण में गणित और विज्ञान के प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। गणित के आठ और भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व कंप्यूटर के विशेषज्ञों समेत कुल 16 विषय विशेषज्ञ अलग-अलग टीमों में काम कर रहे हैं।
नए पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। इनके जरिए विद्यार्थियों की समझ, विश्लेषण और सृजनात्मक क्षमता भी परखी जाएगी। उद्देश्य पूरे प्रदेश में एक समान परीक्षा पैटर्न लागू करना है। वर्तमान में इन कक्षाओं में 10-10 अंकों की दो सत्र परीक्षाएं, 30 अंकों की अर्धवार्षिक और 50 अंकों की वार्षिक परीक्षा होती है।