फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The elderly set an example in Greno's society

Noida News: ग्रेनो की सोसाइटी में बुजुर्गों ने प्रस्तुत की मिसाल

Mon, 08 Sep 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
The elderly set an example in Greno's society
-योग, चर्चा और मुस्कान से भर रहे जिंदगी में नए-नए रंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जहां एक ओर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्ग खुद को अकेला महसूस करने लगे हैं, वहीं ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 स्थित एसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई है।


इस सोसाइटी के 65 वर्ष से अधिक आयु के रिटायर्ड नागरिकों के एक समूह की ओर से रोजाना सुबह-शाम दो-दो घंटे योग और व्यायाम की चाय पर चर्चा का आयोजन किया जाता है। इतना ही नहीं, इस समूह में हर सदस्य का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया जाता है। इससे सभी को परिवार जैसा माहौल महसूस होता है। निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि उनके पिताजी (उम्र 72 वर्ष) पिछले 7-8 महीनों से स्थायी रूप से उनके साथ रह रहे हैं। जब 04 सितंबर को उनके जन्मदिन पर सोसाइटी के बुजुर्ग साथियों ने उन्हें विशेष अंदाज में बधाई दी और केक काटा। तो घर लौटते समय वो मुस्कान और ऊर्जा से भरे हुए थे, जैसे वे फिर से अपने जवानी के दिनों में लौट गए हों। उनकी आंखों में जो चमक थी, उसने मेरा दिल छू लिया। मैं समझ गया कि यह पहल बुजुर्गों के लिए केवल दिनचर्या नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। यह पहल न केवल बुजुर्गों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी प्रसन्न और सक्रिय बनाए रखती है। एक बुजुर्ग सदस्य का कहना है, हममें से कई लोग अपने बच्चों के साथ रहते हैं, लेकिन उन पर जिम्मेदारियां बहुत होती हैं। तब यह समूह हमारे लिए एक-दूसरे का सहारा बनाता है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed