फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The elder sister has 49.5 thousand followers on Instagram

Noida News: बड़ी बहन के इंस्टाग्राम पर है 49.5 हजार फॉलोअर

Sun, 24 Aug 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
The elder sister has 49.5 thousand followers on Instagram
(निक्की हत्याकांड)
विज्ञापन

-ससुराल में मकान के दूसरे तल पर चलाती है ब्यूटी पार्लर
-मृतका निक्की भी इसी तल पर चलाती थी बुटीक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मृतका की बड़ी बहन कंचन मेकओवर आर्टिस्ट है। वह ससुराल में मकान के दूसरे तल पर ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसी तल पर निक्की भी बुटीक चलाती थी। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। कंचन के द्वारा ही कंचन मेकओवर नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट का संचालन होता है। इस इंस्टाग्राम 49.5 हजार फॉलोअर है। इस कारण लोग उसे इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी कहते है।
घटना के बाद उसके द्वारा निक्की के पति और सास के पीटने का वीडियो पोस्ट किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उसने निक्की के जलने वाला वीडियो भी डाला था, लेकिन इसे सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत डिलीट कर दिया गया। वहीं कंचन की ओर से लगातार इंस्टाग्राम पर अपने बहन की हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाई जा रही है। परिजनों का कहना है कि दोनों बहने इस इंस्टाग्राम से ज्यादा पोस्ट करती थी। निक्की के पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कम फॉलोअर थे। निक्की भी कंचन का इंस्टाग्राम हैंडल इस्तेमाल करती थी।
विज्ञापन

----
पोस्टमॉर्टम में जलने से मौत की बात आईः
घटना के बाद पहले परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। शव को गांव ले गए, लेकिन बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया गया। देर रात शव के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद सिरसा गांव में निक्की का अंतिम संस्कार हुआ। इसमें आरोपियों के परिजन चाचा, ताऊ आदि भी शामिल हुए। चाचा-ताऊ के कहने पर ही शव का सिरसा में अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतका की मौत जलने से हुई है। यही बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

शराब पीकर आए दिन लड़ता था आरोपीः
परिजनों का आरोप है कि विपिन शराब का आदी था। इससे ही घर में झगड़े बढ़ गए थे। वह कुछ करता भी नहीं था। मृतका की बहन कंचन ने बताया कि आग लगाने से कुछ देर पहले झगड़ा हुआ था। इसकी उसने वीडियो बनाई थी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद निक्की अपने कमरे में ऊपर चली गई थी। बीमार होने की वजह से कंचन ने डॉक्टर बुलाकर हाथ में ड्रिप लगवाई हुई थी।
-------------------
मार दो खत्म कर दो की आवाजें आईं
ऊपर से मार दो खत्म कर दो आवाज आना शुरू हो गई। वह ड्रिप निकालकर घटना स्थल की तरफ दौड़ी तो सीढ़ियों से आग की लपटों में घिरी निक्की नीचे उतरते हुए पति और सास से जीवन की भीख मांग रही थी। आग की लपटों के बीच घिरी विवाहिता मदद के लिए सीढ़ियां उतरते हुए घर से बाहर पहुंची। इस मंजर को देख पड़ोसी भी सहम गए। परिजनों का आरोप है कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत दान-दहेज दिया। उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।


-----
आरोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दबिश

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही है। आरोपियों के रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। सर्विलांस के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने कहां से ज्वलनशील पदार्थ खरीदा था। घटना के बाद से आरोपी के सिरसा स्थित घर पर ताला लगा है। यहां पड़ोस में मिठाई की दुकान के साथ एक एक एटीएम और आसपास मार्केट है। आरोपी का मुख्य सड़क पर दो मंजिला मकान है। इसमें भूतल पर मुख्य सड़क के सामने मुख्य आरोपी विपिन भाटी के नाम से किराना स्टोर है। जिसपर दोनों भाईयों के साथ पिता भी बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed