{"_id":"6907a73f452016fcf60ef757","slug":"the-dumper-fell-off-the-expressway-after-the-collision-na-news-c-214-1-knj1005-139573-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टक्कर लगने के बाद एक्स्प्रेसवे से नीचे गिरा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टक्कर लगने के बाद एक्स्प्रेसवे से नीचे गिरा डंपर
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेसवे पर रविवार को खड़े टाइल्स भरे डंपर में पीछे से तेज रफ्तार गिट्टी भरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से टाइल्स भरा डंपर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरा। घटना में चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।
राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के खोहाखास निवासी चालक इरफान गांव के ही इमरान के साथ डंपर में गुजरात के मोरबी से टाइल्स लेकर असम के गुवाहाटी जा रहा था। शाम पांच बजे इरफान सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 154 पर रुककर शौच क्रिया करने लगा। तभी मध्यप्रदेश के दतिया के थाना सिरूला के चिता निवासी लक्ष्मण डंपर में गिट्टी लेकर तिर्वा जा रहा था। पीछे से टाइल्स लदे डंपर में उसने टक्कर मार दी। घटना में टाइल्स लदा डंपर एक्स्प्रेसवे के नीचे जा गिरा। घटना में चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए, जबकि गिट्टी लदे डंपर का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी ने लक्ष्मण को सीएचसी में भर्ती कराया।