{"_id":"698e01d86c4d66afeb0fac98","slug":"the-divider-was-broken-to-allow-the-chief-ministers-convoy-to-pass-noida-news-c-1-noi1095-3944552-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुख्यमंत्री का काफिला गुजारने के लिए तोड़ दिया डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुख्यमंत्री का काफिला गुजारने के लिए तोड़ दिया डिवाइडर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का काफिला गुजारने के लिए तोड़ दिया डिवाइडर
नोएडा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को सीधा रास्ता देने के लिए बुधवार रात जीआईपी मॉल के सामने बने डिवाइडर को तोड़ दिया। डिवाइडर तोड़कर बाकायदा सड़क बना दी गई। डिवाइडर की पुताई भी करा दी गई। हालांकि सड़क पर किया गया काम अलग से ही दिखाई दे रहा था। स्थानीय निवासियों ने भी जब सुबह कट बना हुआ देखा तो वे भी चौंक गए। बता दें कि कट न होने पर मुख्यमंत्री के काफिले को सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट से यूटर्न लेकर आना पड़ता। जहां पर रेहड़ियां खड़ी होती हैं। ब्यूरो
आगमन से पहले कर दी सड़क पर मार्किंग
योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले नोएडा प्राधिकरण अपनी व्यवस्थाएं सुधारने में लग गया। जिन मार्गों से योगी आदित्यनाथ को गुजरना था। वहां पर सफाई व्यवस्था बिल्कुल चाक-चौबंद कर दी गई। कूड़े के ढेर को हटाकर सफाई करा दी गई। डिवाइडर पर पुताई संग पौधे रखवा दिए गए। साथ ही सड़क पर मार्किंग भी करा दी गई। ब्रेकर पर भी घंटेभर के अंदर मार्किंग की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री के नोएडा हाट पहुंचने की चर्चाएं हुईं तो सड़कों पर मार्किंग करा दी गई। हालांकि नोएडा हाट का कार्यक्रम टल गया।
अट्टा मार्केट से हटाया अतिक्रमण
जहां पर रेहड़ी लगे होने से जाम के हालात बने रहते थे वहां पर बृहस्पतिवार को एक भी रेहड़ी सड़क पर नहीं मिली। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट से रेहड़ियों को हटा दिया। इसपर दुकानदारों ने भी विरोध जताया। हालांकि, रेहड़ी हटने से मार्ग पर यातायात सुचारू रहा, लेकिन शाम को हालात दोबारा पहले जैसे हो गए।
विज्ञापन
सीएम से मिलने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे निवासी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करते रहे। हालांकि पुलिस ने उन्हें दूर ही रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि कनेक्शन की मांग को लेकर सेक्टर 16ए स्थित विद्युत निगम के मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी होने पर प्रदर्शनकारी उनके समक्ष अपनी मांगों को रखने का प्रयास करते रहे। ब्यूरो
आगमन से पहले खूब किया पानी का छिड़काव
मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषित हवा साफ कराने के लिए खूब पानी का छिड़काव कराया। सेक्टर 38 स्थित जीआईपी मॉल के आसपास छह से ज्यादा एंटी स्माॅग वाहन चलते रहे। कुछ-कुछ देरी में वाहन सड़कों पर घूमकर पानी का छिड़काव करते रहे।