फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The district's AQI has been above 150 for five days.

Noida News: जिले में पांच दिनों से एक्यूआई 150 से ऊपर

Fri, 24 Oct 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The district's AQI has been above 150 for five days.
जिले में दिवाली के दो दिन पहले से ही हवा की सेहत खराब है। जिले में 18 अक्तूबर से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 150 के ऊपर है।
विज्ञापन

जिले में धनतेरस के एक दिन पहले से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में 15 से 20 अंक तक इजाफा देखा जा रहा है। दिवाली के तीन दिन बाद भी जिले की एक्यूआई 161 पर है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, सामान्य एक्यूआई 50 से 100 के बीच होना चाहिए। जिले में औसत एक्यूआई 135-140 के आसपास होती है।
जिले में दिवाली के बाद से ही धुंध दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि धुंध दिवाली के बाद बिगड़ी एक्यूआई का असर है। सामान्य तौर पर 50 से 100 तक की एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है लेकिन 100 से 150 के ऊपर तक की एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दिवाली पर आतिशबाजी का असर पर्यावरण पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

वातारण की गुणवत्ता बताने वाले आईक्यूएयर पोर्टल के अनुसार, जिले में बीते पांच दिनों से एक्यूआई 150 से अधिक है। धुंध का असर धीरे-धीरे कम होगा। एक्यूआई अधिक होने से दमा, अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई। गोपीगंज अर्बन पीएचसी के प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले के अस्पतालों में दो दिनों में 150 से अधिक दमा के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों को जलाने से सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन मोना ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड के साथ ही वायु में सूक्ष्म कण (पीएम 2.5 एवं पीएम 10) और भारी धातुएं कैडिमियम, एल्युमिनियम का भी उत्सर्जन होता है। इनसे हवा की गुणवत्ता खराब होती है और वायुमंडल धुंधला हो जाता है। बताया कि हवा में जहरीली गैसों के घुलने से आंख में जलन, सांस लेेने में परेशानी, फेफड़े में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनाव, चिड़चिड़ापन और त्वचा संंबंधी समस्या भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed