फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The district team will showcase its prowess at the State Roll Ball Championship.

Noida News: राज्य रोल बॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी जिले की टीम

Thu, 01 Oct 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
The district team will showcase its prowess at the State Roll Ball Championship.
गाज़ियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 19th सब जूनियर (अंडर 14) उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चै
गाजियाबाद में 2 से 04 अक्तूबर तक होगी 19वीं सब जूनियर अंडर-14 प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद में 19वीं सब जूनियर (अंडर-14) उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गौतमबुद्ध नगर की बालक व बालिका टीम प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगी। इसके लिए शुक्रवार सुबह जिले की टीमें रवाना होगी।

रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद की ओर से गाजियाबाद के कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 2 से 4 अक्तूबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। जिले की बालक टीम में वरुण शर्मा, विराज शर्मा, अविरल सिंह, हर्षित वार्ष्णेय, जतिन यादव, आर्यन सूर्यान, विराज शिवपुरकर, गर्व भड़ाना, अंबर, शौर्य चौहान, हर्ष राज और मोहम्मद तहा नकवी का चयन हुआ हैं। बालिका टीम में सुरभि प्रिय, पावनी बेलनी, हृदय आनंद, गौरांगी कसाना, तन्वी, सारण्या आर्य, आराध्य सिंह, धृतिका भारद्वाज, प्रगति सिंह, आरोही ठाकुर, भाविका वर्मा और आहना सैनी को जगह मिली हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का चयन 22 से 23 अप्रैल तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित जिला रोल बॉल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मिला हैं। टीम के साथ कोच के रूप में गुलशन, विधि बंसल, राज कुमार, रोहन चौहान, आशीष और मिलिंद शर्मा को जोड़ा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित दलवीर, सचिव रविकांत ठाकुर, महासचिव रजनीकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed