फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The District Magistrate will do e-auction of the attached property of builders worth 380 crores

बिल्डरों की कुर्क 380 करोड़ की संपत्ति की जिलाधिकारी करेंगे ई-नीलामी

Mon, 14 Mar 2022 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate will do e-auction of the attached property of builders worth 380 crores
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने बिल्डरों की कुर्क संपत्ति की ई-नीलामी कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी सुहास एलवाई को दी है। शासनादेश मिलने के बाद प्रशासन ने करीब 380 करोड़ रुपये की संपत्ति को ई-नीलामी कराने की तैयारी शुरू कर दी है। नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण के साथ मिलकर प्रशासन प्रक्रिया पूरी करेगा। प्रशासन ने मार्च में पहली ई-नीलामी कराने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के करीब 1400 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। इसमें से 600 करोड़ से अधिक की आरसी जिला प्रशासन के पास है। प्रशासन की टीमें लगातार बिल्डरों से वसूली का प्रयास कर रही हैं, लेकिन सफलता हासिल नहीं मिल रही है। इस कारण प्रशासन ने बिल्डरों की संपत्ति कुर्क करने का फैसला लिया है। दादरी और सदर तहसील की टीमें अभी तक करीब 400 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है, लेकिन नीलामी न होने से बकाया अटका हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ई-नीलामी की मंजूरी दी थी। इससे उम्मीद है कि देश के अलग-अलग कोने में बैठे लोग ई-नीलामी में भाग ले सकेंगे। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ई-नीलामी कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अभी तक जिम्मेदारी तय नहीं थी। अब प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में ई-नीलामी कराने के लिए जिलाधिकारी को अधिकृत किया है। शासनादेश मिलने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में पहली ई-नीलामी कराने का लक्ष्य
जिला प्रशासन ने मार्च में पहली ई-नीलामी कराने का लक्ष्य रखा है। अफसरों ने बताया कि पहले चरण में 380 करोड़ की संपत्ति को ई-नीलामी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसकी शुरुआत कुछ संपत्ति से होगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर ई-नीलामी को पूरा किया जाएगा। इसका एक ड्रॉफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें नियम और शर्तें शामिल होंगी। जल्द ही पहली ई-नीलामी की जाएगी।

309 संपत्ति की जा चुकी हैं कुर्क
दादरी व सदर तहसील की टीमें अभी तक 44 बिल्डरों की 309 संपत्ति को कुर्क कर चुकी हैं। इनमें विला, फ्लैट, भूखंड आदि शामिल हैं, जो 380 करोड़ रुपये के हैं। इस संपत्ति की ई-नीलामी होने के बाद खरीदारों को उनका पैसा मिल सकेगा। इसी मकसद से प्रशासन तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed