फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The device will help protect against stray animals.

Noida News: लावारिस पशुओं से बचने में मदद करेगी डिवाइस

Wed, 07 Jan 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
The device will help protect against stray animals.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज को एआई आधारित सिस्टम टू एवेड स्ट्रे लाइवस्टॉक्स ऑन रोड्स एंड हाईवेज को पेटेंट मिला है। यह डिवाइस सड़कों पर एक गंभीर सुरक्षा समस्या का समाधान निकालने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होगी। उन्नत एआई तकनीक का उपयोग करके यह सिस्टम पशुओं का पता लगाता है और वाहनों को सुरक्षित रूप से बचने में मदद करता है। इससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं और हाईवे पर दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि यह पेटेंट केवल एक प्रमाणपत्र नहीं है, बल्कि समाज के हित में नवाचार करने के हमारे मूल मिशन का प्रतिबिंब है। परिवहन सुरक्षा में एआई को एकीकृत करके हमारी टीम ने दिखाया है कि अकादमिक अनुसंधान राष्ट्रीय चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान प्रदान कर सकता है। इसमें आगा असीम हुसैन, मंवेंद्र यादव, शाश्वत पांडेय और दिव्या वर्मा का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed